बालक चौक में विराजेंगे धमतरी का राजा, नांदगांव के थनौद से लाए जाएंगे श्रीगणेश की प्रतिमा




धमतरी। बालक चौक के पास इस साल धमतरी का राजा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा बैठाए जाएंगे। शास्त्री चौक गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिमा राजनांदगांव स्थित थनौद से लाई जाएगी। प्रतिमा शनि मंदिर के ठीक सामने बालक चौक स्थित कांप्लेक्स के पास बिठाई जाएगी। समिति द्वारा आकर्षक और भव्य पंडाल बनाए जाएंगे, इसलिए भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को गणेश चतुर्थी के 1 दिन पहले 9 सितंबर को लाकर बिठाए जाएंगे। इसके बाद पंडाल को आकर्षक लाइट से डेकोरेट किया जाएगा। शासन प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक पंडाल बनाए जा रहे हैं
समिति के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि भगवान गणेश की प्रतिमा 10 सितंबर को विधि-विधान के साथ स्थापना किया जाअएगा। समिति द्वारा बीते 14 साल से प्रतिमा बिठाए जा रहे हैं। बीते साल कोरोना संक्रमण का खतरा और शासन- प्रशासन के गाइडलाइन के कारण धमतरी का राजा गणेश की प्रतिमा नहीं बिठाई गई थी। इसके बदले गणेश उत्सव पर होने वाले राशि अनाथालय, गौशाला में खर्च किया गया था। इस साल भी प्रशासन ने गणेश उत्सव के लिए गाइडलाइन जारी किया है, इसके मद्देनजर गणेश की प्रतिमा हर साल के मुकाबले छोटी होगी। हर साल करीब 15 फीट की प्रतिमा बिठाए जाते थे, लेकिन इस बार 8 फीट की ही प्रतिमा बिठाए जाएंगे, समिति में 14 सदस्य ही है, जो दानदाताओं के सहयोग से धमतरी का राजा के रूप में भगवान श्री गणेश की भव्य और आकर्षक प्रतिमा बिठा रहे हैं। समिति के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ लुंकड, सनी ग्वाल, महासचिव अपूर्व जैन, आयुष लुनावत, कोषाध्यक्ष शुभम लुंकड़, सचिव चिराग तन्ना, पंकज लालवानी के अलावा सदस्य में अंशुल महावर, पीयूष गांधी व प्रजय महावर शामिल है। पदाधिकारी और सदस्य भगवान गणेश की प्रतिमा बिठाने तैयारी में जुटे हैं।

You cannot copy content of this page