DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा कांग्रेस ने अनर्गल बयान पर डी. पुरंदेश्वरी का किया नामकरण , अब से थूकेश्वरी देवी के नाम से सम्बोधित करेगा युवा कांग्रेस , भेट किया थूकदान

बालोद– बालोद जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष सेन एवम डौंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष हरीश साहू, प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल,उपाध्यक्ष सलमान खान, विधानसभा अध्यक्ष भारत देवांगन ने अपने साथियों के साथ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशान्त बोकड़े के उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाली भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के थूक वाले बयान पर निन्दास्वरूप उन्हें थूकेश्वरी देवी नाम देते हुए पीकदान भेंट किया. जिसपर युवा कांग्रेस बालोद जिलाध्यक्ष ने उन्हें “सर उठा के थूकने वालों के मुह में थूक आ गिरती है” ये हिदायत दी और छत्तीसगढ़ की जनता इस अपमान का बदला ज़रूर लेगी ये बात कही ।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस , पप्पू पंजवानी , महासचिव अदिभ भगत , राजू चौधरी , चंदन ग्वाल , पार्षद स्वप्निल तिवारी , आदित्य ठाकुर , जिला मीडिया सैयोजक आदित्य रामटेके , शहर उपाध्यक्ष नोमेश रामटेके , लोकेश सिन्हा , कमल सेन , शहर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव , अभय , आकाश , मुकेश ,कबीर एवम अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

You cannot copy content of this page