DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

14 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने दिया धरना, विभागों में कामकाज भी प्रभावित

बालोद। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा कलम रख मशाल उठा चरणबद्ध आंदोलन के तहत राज्य शासन को 14 सूत्रीय मांग पत्र के निराकरण हेतु धरना प्रदर्शन किया गया।

विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी अवकाश लेकर इस धरना में शामिल हुए। जिला मुख्यालय बालोद के बस स्टैंड में उक्त धरना आयोजित किया गया। जहां पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों ने अपनी आवाज बुलंद की।


उक्त धरना प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वाय के दिल्लीवार, चतुर्थ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परशुराम धनेंद्र, स्वास्थ्य एवं बहु उद्देशीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी, राज्य पेंशनर संघ छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष सलीम खान,

जिलाध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ धनु लाल सिन्हा, सहायक शिक्षक फेडरेशन प्रतिनिधि संदीप दुबे,वीरेंद देशलहरे जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ, गजेंद्र पुरी गोस्वामी जिला सचिव, श्रीमती तुलसी डोंगरे महिला विंग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ, कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर जिला अध्यक्ष रामप्रताप साहू, जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ नलकूप विभाग जयप्रकाश शर्मा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कृषि विभाग एडीओ जिला अध्यक्ष आरके शर्मा,

छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार माहेश्वरी, लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश घोड़ेसवार, जिला अध्यक्ष पेंशनधारी कल्याण संघ डॉ आर एम चावड़ा, सहायक शिक्षक संघ के जिला सचिव अश्विनी सिन्हा, जितेंद्र सोनी,

पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चौसरे, पूर्व जिला अध्यक्ष पटवारी संघ पूर्व जिला अध्यक्ष खम्हण लाल सोनबोइर सहित आंदोलन के बालोद ब्लॉक प्रभारी तामेश्वर प्रसाद कौशल उच्च वर्ग शिक्षक, सोमन साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

ये थी मांगे

You cannot copy content of this page