DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्यपाल से संत राम बालक दास ने की सामाजिक सद्भावना को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

राज्यपाल से भेंट- सामाजिक सद्भाव के लिए वनवासी क्षेत्र में बेहतर काम के लिए पाटेश्वर सेवा संस्थान को मिली सराहना

बालोद। पाटेश्वर धाम के संचालक श्री राम बालक दास ने बुधवार को श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान के सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से सौजन्य मुलाकात की और विगत 26 फरवरी 2021 में पाटेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम की उपस्थिति के लिए संस्थान के तरफ से उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। साथ ही श्री पाटेश्वर धाम के द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। महामहिम राज्यपाल ने भी संत श्री राम बालक दास से विगत दिनों पाटेश्वर धाम में हुए विशाल कावड़ यात्रा के बारे में जानकारी ली और हजारों की संख्या में कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पाटेश्वर सेवा संस्थान के द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में जन जागरण का बहुत ही सुंदर कार्य चल रहा है। जिसकी हम सराहना करते हैं। ज्ञात हो कि सामाजिक सद्भावना के लिए समर्पित विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन 21 अगस्त को किया गया था।
जिसमें पाटेश्वर धाम क्षेत्र एवं प्रदेश से आए हुए लगभग 1500 लोगों ने ढोकला धाम से जल लाकर श्री पाटेश्वर धाम में जलाभिषेक किया था। इस तरह का क्षेत्र में यह पहला कार्यक्रम था।

 
श्री राम बालक दास जी ने महामहिम से छत्तीसगढ़ में सामाजिक सद्भावना को क्षति पहुंचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा।साथ ही आने वाले समय में श्री पाटेश्वर धाम पुनः आने का निमंत्रण भी महामहिम को दिया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस सौजन्य मुलाकात के कार्यक्रम में देव लाल ठाकुर,जयेश ठाकुर, मोरध्वज साहू, महेंद्र जायसवाल एवं सूर्यवंशी संत के साथ रहे।

 

You cannot copy content of this page