DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यादवी एकता के लिए 2 को जुटेंगे 12 राज के पदाधिकारी, ठेठवार यादव समाज बालोद राज की बैठक होगी अहम


बालोद। ठेठवार यादव समाज बालोद राज के तत्वाधान में ठेठवार भवन गंजपारा बालोद में 2 सितंबर गुरुवार को दोपहर 12 बजे से बैठक आयोजित किया गया है। इस बैठक में यादवी एकता का शंखनाद करने के लिए ठेठवार समाज बालोद राज के कार्यकारिणी सहित कांकेर राज, बस्तर राज, राजनादगांव राज ,दुर्ग राज ,भिलाई राज ,पाटन राज ,धमधा राज ,संजारी राज , डौंडीलोहारा राज ,गुंडरदेही राज, बालोद राज,धमतरी राज एवं जिला बालोद ईकाई के पदाधिकारियों की सशक्त उपस्थिति रहेगी।

 
बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा समाज को संगठित कर सामाजिक उत्थान के लिए , समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। क्योंकि शिक्षित समाज में ही सभी क्षेत्र में अग्रणी रहने की क्षमता रहती है बैठक में उत्तम लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ते रहने हेतु आपसी सहयोग बढ़ाने , आर्थिक ,सामाजिक विकास , राजनैतिक चेतना जागृत करने , ठेठवार समाज की सक्रिय भूमिका , बालक बालिकाओं का शैक्षणिक स्तर सुधारने, समाज को संगठित रखने आदि पर चर्चा होगी। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु ठेठवार समाज छत्तीसगढ़ महासभा राजिम की सक्रियता अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसके लिए सशक्त समर्पित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की आवश्यकता है क्योंकि ठेठवार यादव समाज छत्तीसगढ़ महासभा राजिम का निर्वाचन 12 सितंबर को होना है।

 

इस पर चर्चा भी इस बैठक का महत्वपूर्ण उद्देश्य होगा।जिसके माध्यम से, निर्वाचन हेतु सर्वमान्य एवं सकारात्मक पहल किया जायेगा। समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव एवं महासचिव पुरुषोत्तम यादव ने इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित विभिन्न राजों एवं जिला ईकाई बालोद के पदाधिकारियों,ठेठवार समाज बालोद राज के समस्त पदाधिकारियों , मंडल अध्यक्षों, एवं विशेष आमंत्रित अतिथिगणों से ,समाज को उन्नति के चरमोत्कर्ष तक पहुँचाने हेतु कोविड-19 संबंधित शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए बैठक में शामिल होने की अपील की है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी बलदेव यादव ने दिया।

You cannot copy content of this page