DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीएमओ कल्याण समिति कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन, कैबिनेट मंत्री डहरिया ने दिलाई शपथ

रायपुर। विगत दिनों छ.ग. राज्य
मुख्य नगरपालिका अधिकारी कल्याण समिति कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जितेंद्र कुशवाहा के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें सुदेश कुमार सुंदरानी को प्रांतीय अध्यक्ष, सूरज सिदार एवं श्रीमति शीलू भारती प्रांतीय उपाध्यक्ष, खजांची कुम्हार कोषाध्यक्ष, नारायण साहू प्रांतीय सचिव एवं सवीना अनंत सहसचिव निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हितों के लिए लगातार संघर्ष का संकल्प लिया। होटल बेबीलॉन रायपुर में डॉ शिव कुमार डहरिया नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी कल्याण समिति अपने नगरीय निकाय के अधिकारियों के कल्याण एवं हितों के सम्बंध में समय समय पर शासन को ध्यान आकृष्ट कराता रहा है।अब आगे उक्त कार्यों को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखने की जिम्मेदारी संघ की होगी। वर्तमान में शहरीकरण के दौर में नगर निगमों, नगरपालिका एवं नगर पंचायतों की भूमिका बढ़ी हैं। विशेष रुप से कोरोना काल में आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने में नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा है। जिसकी तारीफ स्वयं मुख्यमंत्री ने की है कैबिनेट मंत्री ने आस्वस्त किया कि संघ की मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संरक्षक सदस्य के रूप में अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

You cannot copy content of this page