DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में व्यापारी संघ व पुलिस प्रशासन मिलकर लगवाएंगे कैमरा ताकि हो अपराधों को सुलझाने में सुविधा

गुरुर। गुरुर थाना के नए प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी का गृरूर नगर व्यापारी संघ के द्वारा सम्मान किया गया पदभार ग्रहण करने के बाद व्यापारी संघ की थाना प्रभारी से पहली मुलाकात थी इसलिए उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के नेतृत्व में शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी अवगत कराया गया तो वही गुरुर बालोद धमतरी मुख्य मार्ग होने के कारण साथ ही डिवाइडर होने की वजह से आए दिन यहां ट्रैफिक के दबाव से सड़क हादसे भी होते रहते हैं। इसे रोकने के लिए उचित रोकथाम की बातों पर भी चर्चा हुई प्रमुख रूप से व्यापारी संघ के द्वारा जहां पर हादसे होते रहते हैं उन जगहों पर कैमरा लगवाने की पेशकश भी की गई। इस पहल के लिए व्यापारी संघ की ओर से 40 से 50 हजार रुपये तक पुलिस प्रशासन को मदद करने की बात रखी गई है। तो वही व्यापारी संघ की बातों से सहमत व प्रभावित होकर थाना प्रभारी ने भी अपनी ओर से 20 हजार रुपये का सहयोग करने की बात कही है। अब व्यापारी व पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से गुरुर के चौक चौराहों में भी सीसीटीवी कैमरा लगेगा। ताकि अपराधों की रोकथाम में सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा सके। तो साथ ही नगर में बढ़ती चोरी व अन्य घटनाओं को लेकर भी व्यापारी संघ ने पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी से चर्चा की। अपराधों के नियंत्रण को लेकर भी मांग की ताकि शहर की शांति व्यवस्था कायम रहे।

You cannot copy content of this page