विधायक संगीता सिन्हा ने सीएम के साथ काटा केक, इधर बालोद पहुंचे सीएम के पिता बघेल



बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा, सीएम को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए सीएम निवास पहुंची और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। उन्हें मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस नेता सुमित राजा राजपूत भी मौजूद रहे।


वही इधर मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल अपने बेटे सीएम के जन्मदिन पर बालोद जिले के दौरे पर रहें। रेस्ट हाउस में केक काटकर सीएम का जन्मदिन मनाया गया।जहां कई कांग्रेसी उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री बघेल ग्राम कोहंगाटोला में नेम सिंह साहू के घर पहुंचे। जहां पर कोहंगाटोला में प्रमुख रूप से हायर सेकेंडरी स्कूल को लेकर मांग की गई। वर्तमान में यहां कक्षा दसवीं तक स्कूल है। जिसके उन्नयन को लेकर ग्रामीणों ने प्रमुखता से मांग रखी। कांग्रेस के महामंत्री रोहित सागर सहित अन्य मौजूद रहे। तो वही सीएम के पिता नंद कुमार बघेल के कोहंगाटोला आगमन पर स्थानीय भाजपाई भी उनका स्वागत सम्मान करने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने गोंदली डैम से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने को लेकर भी मांग की।

You cannot copy content of this page