बालोद जिले के इस गांव में हुआ बौद्धिक दिव्यांग बच्चों का राज्य स्तरीय स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता



बालोद। स्पेशल ओलंपिक भारत( छत्तीसगढ़)के निर्देशानुसार स्पेशल ओलंपिक भारत जिला बालोद समिति द्वारा एक दिवसीय राज्य स्तरीय स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम अछोली( डौंडीलोहारा) में किया गया। जिसमें लगभग सभी जिलों के प्रतिभागियों (मन्दबुद्धि बच्चो) ने भाग लिया। जिसके शुभारंभ के अवसर में मुख्य अतिथि मूलचंद बाफना समाजसेवी भिलाई, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ की प्रथम पर्वतारोही सुश्री नैना सिंह धाकड़ ने की। विशिष्ट अतिथि सुदेश जैन,(भिलाई) कविता धर्मेंद्र तिवारी(सरपंच अछोली), प्रेमचंद भंसाली(समाजसेवी ,डौंडी लोहारा), श्रीमती सिरके (डायरेक्टर, स्नेह संपदा भिलाई) आदि के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ

। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनिला भेड़िया,(मंत्री, महिला बाल विकास, समाज कल्याण विभाग छ.ग.) अध्यक्षता प्रमोद तिवारी(एरिया डायरेक्टर, स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़),विशिष्ट अतिथि श्रीमती विद्या शर्मा (उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस कमेटी बालोद),श्री अनिल लोढा (मंत्री, प्रतिनिधि),श्री गोपाल प्रजापति( अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी लोहारा) ,श्री मूलचंद शर्मा(प्रदेश अध्यक्ष,छ ग. वन कर्मचारी संघ)आदि के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।।मंत्री महोदया ने अपने वक्तव्य में स्पेशल ओलंपिक जिला बालोद को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है और कहा कि इस तरह के मानसिक ,कमजोर बच्चों को स्पेशल ओलंपिक भारत एक प्लेटफॉर्म दे रहा है इनके लिए सभी सदस्य सरहनीय के पात्र है। साथ ही अध्यक्षता कर रहे श्री प्रमोद तिवारी (एरिया डायरेक्टर, स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़) ने मंत्री महोदया, अतिथियों, ग्रामवासियों को स्पेशल ओलंपिक भारत के कार्यप्रणाली को बताया को हमारे सदस्यों द्वारा किस प्रकार से इन मन्दबुद्धि बच्चों का मानसिक, शारिरिक, विकास की योजना बनाते है। इस आयोजन में प्रमुख रूप से प्रमोद यादव(एच् ओ डी मनशा भिलाई) आशीष जायसवाल(सचिव एस. ओ.बी.रायपुर),परिवेश ठाकुर( एस. ओ.बी.छत्तीसगढ़),इतेश साहू(एस. ओ.बी.छत्तीसगढ़), सौरभ शर्मा (अध्यक्ष,एस. ओ.बी.बालोद),रवि जैन(सचिव,एस.ओ.बी.बालोद),चन्द्रशेखर तिवारी(कोषाध्यक्ष.एस. ओ.बी.बालोद) ममता ठाकुर(खेल विशेषज्ञ, एस ओ बी बालोद),तामेश्वर मानिकपुरी(उपाध्यक्ष,एस. ओ.बी.बालोद),श्रीमती रीना बोरकर,श्रीमती सरिता डोसी आकाश दुबे, वीरेंद्र सोनवानी,संध्या राखेचा अविचल शर्मा,लाडली खिलाड़ी, रचना मिश्रा, रुस्तम,सूरज,ओमप्रकाश, ढ़ालसिंह,एवम समस्त ग्रामवासियों ने इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दी तथा आयोजन का लुत्फ उठाया।

अंत मे सौरभ शर्मा(अध्यक्ष,एस. ओ.बी.बालोद) एवम उनकी टीम के द्वारा इस आयोजन में उपस्थित अतिथि, खिलाड़ी, उनके परिजनों, ग्रामवासियों, दानदाताओं, का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page