DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल के छोटे से गांव झेलुकपारा में मना आजादी का जश्न

मोहला।शिक्षा के लिए अग्रणी प्राथमिक शाला झेलूकपारा में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न आयोजन करके स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें पूर्व से उत्कृष्ट शाला में चयनित बच्चो का सम्मान के साथ वृक्षारोपण किया गया । एबीईओ राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि इस शाला में कुल दर्ज संख्या 19 है जिममें से 3 बच्चे ही इस गांव में रहते है । बाकी शेष 16 बच्चे अन्य गांव से आ कर इस शाला में शिक्षा ग्रहण करते है। स्कूल में पूर्व से उच्च संस्था में बच्चो का चयन होने के कारण अन्य गांव से बच्चे इस स्कूल में आते है । जो इस स्कूल की उपलब्धि है । स्वतंत्रता दिवस में संस्था से निकले उत्कृष्ट बच्चो जिनका चयन उच्च शाला में हुआ है उनका सम्मान किया गया। साथ ही सदा राम कुंजाम , दीपक राजपूत को भी महिला समूह , पालकों द्वारा स्नेह भेट दिया। यह स्कूल ग्रामीण अंचल में शिक्षा की एक अलग अलख जगा रहा है। स्मार्ट टीवी से अध्यापन , पढ़ाई में नवीन गतिविधियों का प्रयोग, विभिन्न आयोजन ये सब झेलुकपारा स्कूल की विशेषता है।
पदस्थ दोनो शिक्षक दीपक राजपूत व सदा राम कुंजाम के बेहतर कार्य व संकुल समन्वयक विष्णु निषाद के सहयोग को एपीसी सतीश ब्यौहरे, बीईओ रोहित अम्बादे व बीआरसी केएल वर्मा ने भी सराहना की है। पूर्व में इस संस्था को एबीईओ राजेन्द्र देवागन ने स्मार्ट टीवी आधुनिक शिक्षा की सुलभता के लिए दान किया था। मोहला क्षेत्र में कई ऐसी शालाये है जो ग्रामीण अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में शहरों से कही ज्यादा आगे है।

You cannot copy content of this page