DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेटियों की शिक्षा के लिए विधायक संगीता ने उठाया अनूठा कदम, उपद्रवियों ने तोड़ दिया था ग्रीन बोर्ड विधायक ने नया खरीद कर किया गिफ्ट, कहा बेटियां पढ़ेगी तो नया भविष्य गढ़ेगी

विधायक ने ग्राम उसरवारा के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ग्रीन बोर्ड देकर निभाया अपना वादा

बालोद। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, इस नारे को जीवंत करते हुए संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने एक ऐसा काम किया जिसकी सराहना स्कूली बच्चों के बीच हो रही है। मामला गुरुर ब्लाक के ग्राम उसरवारा का है। जहां की छात्राओं ने विगत दिनों विधायक संगीता सिन्हा को उनके गांव आगमन पर ज्ञापन देकर यह मांग रखी थी कि कुछ लोगों ने उनके पढ़ाई के लिए उपयोगी ग्रीन बोर्ड को तोड़ दिया है। इससे उन्हें दिक्कत हो रही है। बेटियों की पीड़ा को भांपते हुए उनकी पढ़ाई में आई रुकावट को दूर करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए विधायक संगीता सिन्हा उन्हें नया बड़ा वाला ग्रीन बोर्ड खरीद कर गिफ्ट कर दिया।

शनिवार को बच्चों को यह गिफ्ट गांव पहुंचा कर दिया गया। बच्चों की खुशी का अब ठिकाना नहीं है। तो वही बेटियों की शिक्षा के लिए इस प्रयास को काफी सराहा जा रहा है। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि आज बेटियां किसी से कम नहीं है। हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। किसी भी बेटी की पढ़ाई में कोई रुकावट ना हो,यह उनका भी उद्देश्य है। बेटियां पढेंगी तो नया भविष्य गढ़ेंगी। ज्ञात हो कि विगत 17 अगस्त को जनसंपर्क दौरा के दौरान ग्राम उसरवारा में वहां की छात्राओं ने विधायक संगीता सिन्हा के समक्ष अपनी एक समस्या रखी थी। छात्राओं ने बताया था कि कुछ उपद्रवी लोगों ने उनके पढ़ाई के लिए रखे हुए ग्रीन बोर्ड को तोड़कर फेंक दिया है।

 

जिससे वे काफी दुखी है। विधायक ने बच्चों की पढ़ाई के प्रति लगाव व लगन को देखते हुए उन्हें ग्रीन बोर्ड दिलवाने का वादा किया था। 17 अगस्त को किए वादे पर खरी उतरती हुई विधायक संगीता सिन्हा ने शनिवार 21 अगस्त को छात्राओं को बड़े साइज का ग्रीन बोर्ड गिफ्ट कर दिया। नया ग्रीन बोर्ड पाकर छात्राएं काफी उत्साहित और खुश नजर आई। उन्होंने विधायक द्वारा मांग पूरी करने पर स्वागत सम्मान किया। बच्चों ने कहा कि अब हमें पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं होगी।

विधायक के इस प्रयास की काफी सराहना हो रही है। क्योंकि उन्होंने बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया। स्कूल बंद होने से लगभग डेढ़ वर्षो से सामूहिक रूप से छात्र छात्राएं एक जगह पढ़ाई कर रही थी। उस घर में ग्रीन बोर्ड रखा गया था। जिसे कुछ लोगों द्वारा तोड़ दिया गया। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और जब विगत दिनों विधायक यहां जनसंपर्क दौरे पर पहुंची तो बच्चों ने उन्हें ज्ञापन देकर अपनी समस्या बताई थी। आज बच्चों के चेहरे पर नया ग्रीन बोर्ड पाकर मुस्कान बिखरा हुआ है।

 

You cannot copy content of this page