DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेशनल हाईवे का सहायता केंद्र अब बनेगा थाना, पुरुर में स्वीकृत हुआ नया थाना, इधर कई स्टाफ फिर हुए इधर से उधर, तीन तबादला आदेश जारी किया एसपी ने


बालोद/गुरुर
-आगामी स्वतंत्रता दिवस पर गुरुर थाना क्षेत्र में वर्तमान पुलिस सहायता केंद्र पुरूर में भी अब नया थाना खोले जाने की तैयारी चल रही है। पुरुर के लिए नया थाना स्वीकृत हो गया है इसके अंतर्गत उप निरीक्षक शिशिर पांडे जो वर्तमान में बालोद थाने में पदस्थ है उन्हें यहां का पहला प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसपी सदानंद कुमार द्वारा इसके लिए आदेश भी जारी किया गया है। तो वहीं अन्य स्टाफ की पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें से कुछ स्टाफ ऐसे भी हैं जो वर्तमान में गुरूर थाना या रक्षित केंद्र बालोद में है। उन्हें पुरूर सहायता केंद्र के नए स्वीकृत थाना के अंतर्गत पदस्थ किया जा रहा है। उप निरीक्षक शिशिर पांडेय सहित कुल 8 लोगों की पोस्टिंग नवीन स्वीकृर थाना पुरूर पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत की गई है। ज्ञात हो की पूर्व में लंबे समय से पुरूर में थाना खोले जाने की मांग उठ रही थी। यहां आस-पास बढ़ते अपराधों व नेशनल हाईवे होने के कारण बढ़ते सड़क हादसों के चलते पुलिस सहायता केंद्र पहले से संचालित हो रहा है। पर वह नाम मात्र का है। पूरा दायित्व गुरुर थाने पर आता है।कभी कोई बड़ा हादसा या बड़ी घटना होती है तो गुरुर थाने की टीम को वहां रवाना होना पड़ता है। या रिपोर्ट लिखाने लोगों को गुरुर ही आना पड़ता है। लेकिन अब सहायता केंद्र को ही नवीन थाना बना दिए जाने से वहां की पुलिस व्यवस्था मजबूत होगी। लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं गुरुर थाने पर काम का दबाव कम होगा। तो वहीं पुलिस की नियंत्रण व्यवस्था भी तगड़ी होगी क्योंकि यह संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। कुछ किलोमीटर के दायरे में धमतरी जिला की सीमा है तो इधर कांकेर जिले की सीमा भी पड़ती है। इस नेशनल हाईवे में कई बड़े हादसे होते रहते हैं तो साथ ही अपराधों का सिलसिला इस एरिया में प्रभावी रहता है। कई बार गांजे की तस्करी सहित अन्य अपराध इस इलाके में घट चुके हैं। नेशनल हाईवे अपराध के क्षेत्र साबित हुए हैं। ऐसे में जहां थाना खुलने से अपराध नियंत्रण हो सकेगा। वहीं संदिग्ध वाहनों की जांच में भी तेजी आएगी। अभी कभी कभार चेकिंग हो पाती है। कई अपराधी इस क्षेत्र से निकल जाते हैं। यहां पर अपराधियों का बचना अब मुश्किल होगा और पुलिस व्यवस्था भी मजबूत होगी।
इनकी हुई पोस्टिंग
नवीन पुलिस सहायता केंद्र पुरुर में उप निरीक्षक शिशिर पांडेय को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक उप निरीक्षक रूपेश्वर राम भगत को थाना गुरुर से पुरुर सहायता केंद्र, उसी प्रकार सुधीर किस्पोट्टा रक्षित केंद्र बालोद से पुरुर ,लुसन चन्द्राकर रक्षित केंद्र बालोद से पुरुर, विश्वजीत साहू थाना गुरुर से पुरुर, छोटूलाल सोनकर थाना गुरुर से पुरुर, नारायण मिश्रा रक्षित केंद्र बालोद से पुरुर, उमाशंकर जारके रक्षित केंद्र बालोद से पुरुर सहायता केंद्र में नवीन पदस्थापना किया गया है।
वहीं अन्य स्टाफ भी हुए इधर से उधर
इसके अलावा एक और तबादला लिस्ट जारी हुआ है जिसमें कई स्टाफ इधर से उधर हुए हैं नए एसपी ने चंद दिनों में दूसरा तबादला आदेश जारी किया है ताकि पुलिस प्रशासन में कसावट बनी रहे. दुसरे आदेश अनुसार आरक्षक गिरधर साहू को थाना रनचिरई से थाना राजहरा, सुरेंद्र कटरे को थाना अर्जुन्दा से थाना सुरेगांव, राजकिशोर साहू को थाना अर्जुन्दा से थाना रनचिरई, भूपेंद्र ठाकुर को थाना सुरेगांव से थाना अर्जुन्दा, नितिन देवांगन को थाना देवरी से थाना डोंडीलोहारा, केहर साहू को थाना डोंडीलोहारा से थाना देवरी, भूपेंद्र सिन्हा को थाना गुरुर से थाना बालोद, गिवेंद्र कुमार को रक्षित केंद्र बालोद से थाना गुरुर, तेज साहू को थाना गुंडरदेही से थाना अर्जुन्दा, ललित कदम को थाना रनचिरई से थाना गुंडरदेही, ओमप्रकाश को थाना मंगचुवा से थाना देवरी, भूपत दास को थाना राजहरा से थाना मंगचुवा, गजेंद्र ठाकुर को थाना राजहरा से थाना महामाया भेजा गया है।

You cannot copy content of this page