DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधि विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने हरेली पर विधायक व पूर्व विधायक को किया सम्मानित


बालोद/गुरुर – जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली पर संजारी बालोद के विधायिका संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा से मिलकर हरेली तिहार पर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही छ ग के किसानों की अच्छे फसल और सुख समृद्धि व हरियाली की बधाई व शुभकामनाएं दी. इस दौरान विधि विभाग के अध्यक्ष भेषकुमार साहू ने जिला कांग्रेस विधि विभाग के एक वर्षीय कार्ययोजनाओं के सम्बंध में विस्तार से बताया

. कार्य योजनाओं से प्रभावित हो कर विधायक दंपति ने विधि विभाग की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी. आवश्यकता अनुसार शासन व प्रशासन की ओर से पूरी सहयोग और सुविधा दिलाने का दिया आश्वासन दिया. इस हरेली मिलन कार्यक्रम में कांग्रेस के विधि विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष भेषकुमार साहू, उपाध्यक्ष गोपी साहू, सचिव आशीष जैन, गुरुर ब्लाक अध्यक्ष भारत मेश्राम शामिल थे.

You cannot copy content of this page