DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उड़ीसा से मध्यप्रदेश लेकर जा रहे गांजा….जंगल बीच थाने के स्टॉप ने पकड़ा…..पिकअप से भरे 305 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार…!

दादू सिन्हा,धमतरी –
सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारी मात्रा में गांजा पकड़ाया बताया जा रहा है कि बोराई की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री करने हेतु सिहावा की ओर ले जाया जा रहा था , जिसे बस स्टैंड-बोराई मार्ग पर घेराबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग किया गया,कुछ देर बाद एक सफेद रंग की पिकअप वाहन आने पर रोका गया,पुलिस को देखकर पिकअप में सवार दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति पिकअप से उतरकर जंगल की ओर भाग गया,पिकअप चालक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम नीलेश यादव निवासी अर्जुनी, पोस्ट अमलीडीह थाना पाली जिला उमरिया मध्यप्रदेश बताया तथा उसके साथ बैठे दूसरे व्यक्ति का नाम उमेंद कुमार तिवारी निवासी बुढार जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश बताया,संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पिकअप वाहन की तलाशी ली गई,तलाशी लेने पर पिकअप वाहन में अन्य बोरियों के साथ सफेद रंग की 13 बोरियों में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा मिला,जिसके संबंध में पूछताछ में खुलासा हुआ कि उड़ीसा से मादक पदार्थ गांजा क्रय कर अवैध रूप से परिवहन करते हुए बिक्री करने हेतु मध्यप्रदेश ले जा रहे थे,किंतु धमतरी पुलिस की सक्रिय सूचना तंत्र व तत्परता से की गई कार्यवाही के कारण तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया, मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 13 बोरियों में भरे कुल 305 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 61 लाख रुपए पर कार्यवाही किया गया ,मादक पदार्थ गांजा के अवैध रूप से परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 GA 3837 कीमती करीबन 06 लाख रुपए एवं एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर विधि अनुरूप कार्यवाही किया गया,मामले में गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम ,नीलेश यादव पिता कांशी लाल यादव उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 10 अर्जुनी पोस्ट अम्लीडीह, थाना पाली जिला उमरिया मध्यप्रदेश जिले में ऐसा पहला मामला है, जब 3 क्विंटल से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी सिहावा नोहर सिंह मंडावी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम बंजारे, आरक्षक जितेंद्र चंद्राकर, अजय नेताम, दिनेश कौशल, संजय सोम एवं योगेश सोम शामिल रहे।

You cannot copy content of this page