पैरी में कांग्रेसियों में मनाया हरेली, सिकोसा में खेल कूद में भी शिरकत



बालोद – छ ग प्रदेश/जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली को ग्राम पैरी के गौठान में कृषि उपकरण एवं गौमाता की पूजा करके स्थानीय निवासियों के साथ पारंपरिक- गेड़ी दौड़,नारियल फेंक,कुर्सी दौड़,रस्सा खींच सहित विभिन्न कार्यक्रम छ ग सरकार के संसदीय सचिव एवं पीसीसी प्रवक्ता,गुंडरदेही के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा,जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू एवं जनपद सदस्य श्रीमती रमादेवी ठाकुर,श्रीमती ममता चन्द्राकर के आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया .तत्पश्चात ग्राम सिकोसा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भी शिरकत किये.

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री भोजराज साहू,उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र तिवारी,महामंत्री श्री तामेश्वर देशमुख,श्री मोंटू चन्द्राकर,ज़ोन अध्यक्ष श्री मानसिंह देशलहरा, श्री सलीम खान,अनिल कटहरे,सरपंच श्री रूपम देशमुख, श्री आरोप चन्द्राकर,श्री योगेश देशमुख,संजय बारले,हेमंत साहू,रिजवान तिगाला,सेक्टर प्रभारी रामसेवक निषाद,सुरेश साहू,प्रीतम ठाकुर,तरुण पारकर,नरेंद्र सोनबोइर,अघनु निषाद,गेंदसिंह पटेल,डॉ सुनील चन्द्राकर,अमृतानंद सिन्हा, रूपचंद जैन,गोपी साहू,निजानंद चन्द्राकर,जोशीराम कन्नौजे,भगवती साहू,नेहा साहू,मनीष सेन,नरसिंह देशमुख,टालश देशमुख,बूथ अध्यक्ष कमल साहू,मनोहर बारले,मुल्लु राम बारले,प्रकाश सेन,खेदूराम साहू,ज्ञान रजक सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page