DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सूचना – शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त तक

बालोद– विशेष आदिवासी (अनुसूचित जनजाति)/ सामान्य जाति शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा में संचालित एनसीव्हीटी/ एससीव्हीटी के व्यवसाय – विद्युतकार, फीटर, मशीनिष्ट, कारपेंटर, वेल्डर, कोपा, स्टेनों(हिन्दी), डीजल मेकेनिक एवं ड्रायवर-कम-मेकेनिक के रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदक इंटरनेट के माध्यम से छत्तीसगढ़ के किसी भी च्वाईस सेंटर से विभाग की वेबसाईट सीजीआईटीआई डाॅट सीजीस्टेट डाॅट जीओवी डाॅट इन के माध्यम से प्रवेश के लिए आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन 08 अगस्त 2021 तक कर सकते हैं। उक्त जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा के प्राचार्य ने दी है।

You cannot copy content of this page