
बालोद- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना में एक अलग अंदाज में ही शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जहां पहले दिन 2 अगस्त को दसवीं और बारहवीं से कुल 164 बच्चे स्कूल पहुंचे। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा शिक्षक व अतिथि द्वारा की गई। फिर बच्चों का स्वागत सम्मान फूलों की वर्षा करके किया गया। जो नजारा देखने लायक था। तो वही बच्चों को इस कोरोना गाइडलाइन का गंभीरता से पालन करते हुए पढ़ाई के लिए भी निर्देशित किया गया। ज्ञातव्य हो कि लंबे अंतराल शासन द्वारा स्कूलों को खोला गया है। फिलहाल हायर सेकेंडरी स्कूलों में दसवीं और बारहवीं के बच्चों को ही पढ़ने के लिए बुलाया जा रहा है। नौवीं ग्यारहवीं के बच्चे अभी नहीं आएंगे जो आएंगे वह भी 50% उपस्थिति के साथ आएंगे । शासन के निर्देश पर जिले भर में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस क्रम में घीना में इस अलग तरह से आयोजन ने एक नई पहचान प्रस्तुत की। इस आयोजन के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का अध्यक्ष नरेंद्र निषाद व विशेष अतिथि उपसरपंच डाल चंद जैन थे। इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में बिंझवार सिंह तारम सहित अन्य प्रमुख जन भी मौजूद रहे। अतिथियों ने ही छात्र-छात्राओं के ऊपर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही दसवीं के बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई शाला परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता टीएस लाउरिया ने किया।
