बालोद- जिले भर में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव आयोजन का दौर चला। लंबे अरसे करीब डेढ़ साल बाद शुरू हुए स्कूलों में बच्चों को अब बारी बारी से पढ़ने के लिए बुलाया जाएगा ।फिलहाल 10वीं और 12वीं के बच्चों को हायर सेकेंडरी स्कूल में बुलाया जा रहा है ।वहीं प्राइमरी, मिडिल में भी कक्षाओं की शुरुआत हो गई है। इसके पहले स्कूलों को सैनीटाइज भी कराया जा रहा है। तो वहीं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कहीं पर फूलों की वर्षा तो कहीं फूलों की तख्ती के साथ सेल्फी लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने का सिलसिला भी इस आयोजन के दौरान चलता रहा। जिसकी कई तस्वीरें सामने आई।

वही संसदीय सचिव व गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी शासनादेश के मुताबिक स्कूल प्रबंधन शिक्षकों व बच्चों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने की अपील की। विधायक के आतिथ्य में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व स्वामी आत्मानंद आदर्श भारती अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय अर्जुंदा में शाला प्रवेश उत्सव, वृक्षारोपण, पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुंदा के चंद्रहास देवांगन, उपाध्यक्ष सुषमा चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष संतु राम पटेल, कोदूराम दिल्लीवार, राजेश बाफना, अशोक देवांगन, मोहित मेश्राम, दिग्विजय ठेठवार, डालम पारख, अनुभव शर्मा, गुंडरदेही बीईओ सहित अन्य शिक्षक गण व बच्चे उपस्थित थे।

बालोद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक संगीता सिन्हा व नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा मौजूद रहे। इसके अलावा विशेष अतिथि के रुप में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, धीरज उपाध्याय, पद्मिनी साहू,चमेली साहू, दिनेश्वर साहू सहित अन्य शिक्षक व बच्चे शामिल थे.

प्राइमरी स्कूल अर्जुन्दा में भी बच्चों पर फूल बरसाए गये,शाला स्टाफ ने पौधे लगाये

फूलों की तख्ती के साथ प्रवेश उत्सव की शुरुआत,भवन को किया गया सैनिटाईज

इसी तरह वनांचल में भी प्रवेश उत्सव खासतौर से मनाया गया। डौंडी ब्लॉक के ग्राम कंजेली के प्राइमरी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति सहित प्रबुद्ध ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रवेश उत्सव की शुरुआत हुई। बच्चों के प्रवेश के पहले स्कूल को बकायदा सैनिटाइज भी कराया गया। तो कार्यक्रम में सरस्वती पूजा के साथ साथ बच्चों को प्रवेश दिलाया गया। उन्हें खीर पूड़ी प्रसाद खिलाया गया पौधे भी लगाए गए तो साथ ही इस प्रवेश उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए फूलों की तख्ती सजाई गई थी। जिसमें बच्चों द्वारा सेल्फी भी ली गई। जो प्रवेश उत्सव का यादगार पल रहा।
