DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नक्सली संबंधी पोस्टर मिला, पुलिस कर रही जांच इसमें हांथ किसका?

दादु सिन्हा, धमतरी

जिले के वनांचल इलाके में नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी का संकेत दिया है, बता दे कि नक्सली अपना शहीदी सप्ताह मना रहे है,वहीँ विश्वत सूत्रों ने बताया कि बीते देर रात बोराई थाना इलाके के कारीपानी के पास मेनरोड पर नक्सलियों ने बेनर पोस्टर लगाया था,जिसमें नक्सली शहीदी सप्ताह को लेकर जिक्र किये है,हालांकि पुलिस ने सूचना मिलते ही बैनर ,पोस्टर निकाल लिया था,लेकिन एक बार फिर नक्सलियों ने अपने शहीदी सप्ताह में अपनी मौजूदगी का संकेत दिया है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है,वहीँ इस मामले में SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि, कारीपानी के पास पोस्टर मिलने की सूचना मिली थी,जिसे पुलिस ने हटा लिया लिया है, इलाके में सर्चिंग बढ़ा दिया गया,पोस्टर नक्सलियों ने लगाया या फिर किसी शरारती तत्व ने पुलिस इस पर जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page