DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजयुमो जिला बालोद की कार्यकारिणी बैठक कल… परिचय, राजनीतिक प्रस्ताव के साथ बनेगी रणनीति

बालोद। जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद की बैठक कल भाजपा दिल्लीवार कुर्मी भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11बजे शुरु होगी परिचय के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का विभिन्न विषयो व्याख्यान होगा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे ने कहा बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पंवार, महामंत्री प्रमोद जैन, किशोरी साहू एवम भाजयुमो प्रदेश महामंत्री एवम जिला बैठक प्रभारी टेकेश्वरशंकर जैन शामिल होंगे। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित होने के बाद आगामी तीन माह के कार्याें को लेकर योजना तैयार की जाएगी। बैठक में जिले निवासरत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्षगण, महामंत्रीगण शामिल रहेंगे। इसकी जानकारी जिला मीडिया पंकज चौधरी ने दी ।

You cannot copy content of this page