DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सामाजिक बहिष्कार का एक और मामला 12 परिवार बहिष्कृत

डॉ दिनेश ने गृहमंत्री को पत्र लिख कर कार्यवाही एवं कानून बनाने की मांग की

रायपुर।अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का पानी बन्द करने का एक और बड़ा मामला सामने आया है जिसमें भानुप्रतापपुर के बाँसला ग्राम के 12 परिवारों को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया , इस मामले की लिखित शिकायत प्रदेश के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू से करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गयी है तथा सरकार से सामाजिक बहिष्कार के विरोध में सक्षम कानून बनाने की मांग की है.
डॉ .दिनेश मिश्र ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि भानुप्रतापपुर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम बाँसला में 12 परिवार जिनमें 100 से अधिक सदस्य है ,उन सभी को तीन माह पहले समाज से बहिष्कृत कर दिया गया तथा उन का हुक्का पानी बंद कर अनेक पाबंदियां लगा दी गयी हैं.जिससे उनसे कोई बात भी नही करता व उन्हें रोजी मजदूरी से भी वंचित कर दिया गया है .
बहिष्कृत परिवार के सदस्यों ने बताया कि बहिष्कार वापसी के लिए उनसे पचास हजार रुपये जुर्माना भी माँगा गया तथा उनसे दंड स्वरूप बलि के लिए 100 पशुओं मुर्गा ,बकरा, भेड़, सुअर, की मांग की गई पर उक्त परिवार कमजोर
आर्थिक परिस्थिति के हैं और इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ है. किसी भी व्यक्ति अथवा परिवार का सामाजिक बहिष्कार अनुचित तथा, मानवधिकार का हनन है. देश का संविधान हर व्यक्ति को समानता का अधिकार देता है.
डॉ दिनेश मिश्र ने कहा ग्राम बाँसला में 12 चक्रधारी परिवार जिनके नाम सन्तू राम चक्रधारी, बाजारू राम,गिरवर राम ,रमेश,रामेश्वर, हारून,घनश्याम, शारदा प्रसाद,परमेश्वर सूरज,,संजय चक्रधारी का उनके परिवारों सहित जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है 100 से अधिक ग्रामीणों का सामाजिक बहिष्कार कर उनका हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है.समिति ने इस मामले की शिकायत प्रशासन से की है।
डॉ दिनेश मिश्र ने कहा सामाजिक बहिष्कार करना, हुक्का पानी बन्द करना एक सामाजिक अपराध है तथा यह किसी भी व्यक्ति के संवैधानिक एवम मानवाधिकारों का हनन है ,प्रशासन को इन दोनों ही मामलों पर कार्यवाही कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की आवश्यकता है साथ ही सरकार को सामाजिक बहिष्कार के सम्बंध में एक सक्षम कानून बनाना चाहिए.ताकि किसी भी निर्दोष को ऐसी प्रताड़ना से गुजरना न पड़े.
(मिथिलेश चक्रधारी Bansala
9340399763
पीड़ित परिवार के सदस्य है,जिनसे अतिरिक्त जानकारी ली जा सकती है)

डॉ दिनेश मिश्र

You cannot copy content of this page