DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संगठन की आड़ में वसूली की शिकायत,संजीव वैष्णव को शिवसेना से किया गया निष्कासित

बालोद। प्रांतप्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार संगठन महामंत्री राजेश ठावरे द्वारा अनुशासन हीनता व संगठन के नाम से अवैध चन्दा वसूली कर संगठन का नाम खराब करने पर बालोद जिला के जिला उपप्रमुख पद पर नियुक्त संजीव वैष्णव को शिवसेना से निष्कासित किया गया। ठावरे ने कहा कि इनकी शिकायत प्रदेश कार्यालय तक आई थी। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए यह कदम उठाया गया। हमारे संगठन का मक़सद 20% राजनीति व 80% समाजसेवा है परन्तु कुछ लोग इसे भूल कर इसका विपरीत करने लगते है। हम ऐसे लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। जो संगठन की प्रतिष्ठा को ठेंस पहुँचाने की मंशा रखते हो।

You cannot copy content of this page