
बालोद। स्वास्थ्य सयोंजक कर्मचारी संघ ब्लॉक शाखा गुंडरदेही द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र तवेरा के R.H.O . सी.चंद्रहास को सुरक्षा प्रदान करने हेतु सीएमएचओ बालोद के नाम बीएमओ को ज्ञापन दिया ।एवं एसडीएम व थाना प्रभारी रनचिराई को प्रतिलिपि दिया गया। एसडीएम द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।स्वास्थ्य सयोंजक कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गुंडरदेही एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष बालोद कुंदन साहू ने बताया कि दिनांक 14-07-21 को उप स्वास्थ्य केंद्र तवेरा के समीप बने सोख्ता गड्ढा में ढाई साल के बच्चे की मृत्यु हो गयी। जिसका आरोप बच्चे के परिजन एवं ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के ऊपर लगा रहे हैं। घटना के 4 दिन बाद दिनांक 18 जुलाई को रात 12 बजे के करीब स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर खड़े स्वास्थ्य कर्मचारी की सफेद रंग के मारुति कार को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पूरी तरह से जला दिया गया। जिससे सी. चन्द्रहास व उनके परिवार वाले जानमाल के ख़तरे से भयभीत हैं। उनकी सूचना पर संघ ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए अफसरों को पत्र लिख कर जल्द जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने एवं स्वास्थ्य कर्मचारी एवं उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
संबंधित खबर
बालोद में बढ़ता अपराध-आरएचओ की कार जलाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, 5 लाख का नुकसान
