
बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम देवरी बंगला में अभिषेक जैन के वर्धमान मोबाइल में हुए करीब डेढ़ लाख के मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। जिसमें दो आरोपी चोरी करने आए थे और तीसरा आरोपी चंदू नाम का व्यक्ति मास्टरमाइंड था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से ही अहम सुराग मिला। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी के हाथ में आई लव लिखा टैटू बना था। जो कि पकड़े गए आरोपी हरपाल का था। दूसरा आरोपी जो चोरी करने घुसा था उसका नाम जहर उर्फ सचिन है। जोकि चोरी के आरोप में दुर्ग जेल में बंद था और जेल से छूटने के बाद फिर चोरी करके दोबारा पकड़ा गया। इस घटना में केस को सुलझाने में पुलिस को ज्यादा वक्त नहीं लगा क्योंकि इसकी बड़ी वजह सीसीटीवी फुटेज थी। मोबाइल दुकान के अंदर और बाहर जो कैमरा लगाया गया था वह स्पष्ट था। सीसीटीवी फुटेज में अंदर के फोटो तो साफ थे ही बाहर में जिस ट्रक के माध्यम से आरोपी आए थे वह भी स्पष्ट दिख रहा था। ट्रक में सीएसपीजीसीएल लिखा था जो कि की स्पष्ट है कि विद्युत कंपनी से संबंधित गाड़ी है। जब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी की किस दिशा में खड़ी थी और अन्य जगहों पर लगे कैमरे के फुटेज से पता चला कि वह कहां पहुंची है। तो पुलिस फुटेज के आधार पर पहले उस ट्रक का पता लगाने में जुटी थी। ज्ञात हुआ कि वह परसुली में आया था और एक जगह बिजली पोल उतारा गया है। वहां मौजूद एक कर्मचारी से जब डीएसपी दिनेश सिन्हा सहित अन्य स्टाफ पूछताछ के लिए पहुंचे और उन्हें फुटेज दिखाया गया तो उस कर्मचारी से पुष्टि हो गई कि यह कौन है। टैटू वाले व्यक्ति की भी पहचान वहीं से हो गई थी। जिसके बाद फिर पोल सप्लाई करने वाले ठेकेदार का पता लगाया गया। मंदिर हसौद से उक्त आरोपी पोल लेकर निकले थे। ठेकेदार के जरिए भी चोरी करने वाले आरोपियों के पते का जानकारी हासिल हो गया। जिसके बाद पुलिस के अलग-अलग टीम पहले दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई। एक के पकड़े जाने के बाद दूसरे का पता चला। फिर दोनों के पकड़े जाने पर बताया गया कि इनसे चोरी करवाने वाला मास्टरमाइंड चंदू था। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
चोरी के 11 नग मोबाईल सहित 03 आरोपियों को भिलाई जिला दुर्ग एवं सहसपुर लोहारा जिला कवर्धा से किया गया गिरफ्तार।
11 दिन पहले ही सेन्ट्रल जेल दुर्ग से जमानत पर रिहा हुआ है आरोपी जहर उर्फ सचिन चोरी के प्रकरण में था निरूद्ध।
18 से 19 जुलाई.2021 की दरम्यानी रात थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम देवरी बंगला के वर्धमान मोबाईल एवं कम्प्यूटर दुकान में अज्ञात चोर द्वारा दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे 21 नग मोबाईल हैण्डसेट और नगदी 4-5 हजार रूपये चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी अभिषेक जैन की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक- 91/2021,धारा-457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देशन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, निरीक्षक मनीष शर्मा, निरीक्षक भानुप्रताप साव के साथ एक विशेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल ग्राम देवरी ,डौण्डीलोहारा ,कुसुमकसा, राजहरा में लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबध में आस-पास के ग्रामीणो से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाष प्रांरभ की गई ।टीम द्वारा सीसीटीवी की मदद से आरोपियो के संबध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम को भिलाई जिला दुर्ग रवाना किया गया। जिसमें प्रकरण के आरोपी गुरूपाल सिंह उर्फ मौत पिता सुखदेव सिंह उम्र 30 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 भिलाई को कोहका भिलाई से आरोपी को जहर उर्फ सचिन उर्फ राहुल पिता षिवकुमार उम्र 21 साल निवासी अर्जुन नगर संग्राम चौक केम्प 1 भिलाई एवं आरोपी चन्दु उर्फ चन्दन सिंह पिता जसविंदर सिंह उम्र 28 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 भिलाई जिला दुर्ग को ग्राम लाखाटोला सहसपुर लोहारा जिला कवर्धा से गिरफ्तार कर बुधवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियो के कब्जे से 11 नग मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया। आरोपियो की पतासाजी में सीसीटीवी फुटेज का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है।
पूर्व का आपराधिक मामला-
जहर उर्फ सचिन उर्फ राहुल 11 दिन पूर्व ही चोरी के प्रकरण में दुर्ग जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। मास्टर माइंड चन्दु उर्फ चन्दन सिंह पूर्व में डकैती के आरोप में दुर्ग जेल जा चुका है अभी जमानत पर था।
ये हुए हैं गिरफ्तार आरोपी–
- गुरूपाल सिंह उर्फ मौत पिता सुखदेव सिंह उम्र 30 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 भिलाई थाना-वैषाली नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
- जहर उर्फ सचिन उर्फ राहुल पिता षिवकुमार उम्र 21 साल, निवासी अर्जुन नगर संग्राम चौक केम्प 1 भिलाई थाना-वैषाली नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
- चन्दु उर्फ चन्दन सिंह पिता जसविंदर सिंह उम्र 28 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 थाना-वैषाली नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
इनकी रही भूमिका
उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक नवीन बोरकर, निरीक्षक मनीष शर्मा, निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि अजित महोबिया, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक विवेक शाही, सलमान खान, जिला दुर्ग थाना खुर्सीपार से आरक्षक डी.प्रकाश एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन की सराहनीय भूमिका रही है।
एसपी ने की आम जनता से अपील
उक्त घटना में प्रार्थी के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य जगहो से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात आरोपियो की शिनाख्ती कर 03 आरोपियो को घटना के 48 घंटो भीतर गिरफ्तार कर बालोद लाया गया। एसपी ने अपील की है कि सभी नागरिक अपने अपने घरो, दुकानो में सीसीटीवी कैमरा लगायें व सीसीटीवी कैमरा चालू है या बंद इसे भी लगातार चेक करते रहे।
दुकान एवं मकान में सीसीटीवी कैमरा ऐसा लगायें कि वह रोड की ओर फोकस करता रहे जिससे आने-जाने वालो संदिग्ध वाहन, व्यक्ति की पहचान हो सके।
संबंधित खबर
जांच में खुलासा- ट्रक चालक और हेल्पर ले भागे हैं डेढ़ लाख का मोबाइल, I LOVE लिखे टैटू वाले युवक की तलाश कर रही देवरी पुलिस
