DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रेम प्रसंग में साथ में फांसी लगाने गए थे जंगल, लड़की की हुई मौत ,लड़के का फंदा टूटा, डर कर भागा, 5 दिन बाद हुआ घटना का खुलासा

दादू सिन्हा,धमतरी/ बालोद (गुरुर)। बालोद जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम चिटौद में एक लड़की पूर्णिमा मंडावी व उसी गांव का युवक राकेश मंडावी दोनों आपस में प्रेम करते थे। और दोनों का एक ही गोत्र होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी। साथ ना जी पाने की वजह से साथ मरने के इरादे से दोनों लगभग 1 हफ्ते पहले 9 जुलाई को गंगरेल मानव वन साइड खिड़की टोला की जंगल की ओर गए थे। जहां फिर दोनों ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इस बीच लड़की की मौत हो गई। पर लड़के का फंदा टूट गया और वह बच गया। लड़की इस बीच तड़फ भी रही थी। बाद में उसकी मौत हो गई। इधर घबराहट में लड़का वहां से भाग गया और जगदलपुर चला गया। बुधवार को सुबह युवक राकेश मंडावी ने रुद्री थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना का खुलासा 5 दिन बाद हुआ। तब तक पूर्णिमा की लाश काफी सड़ चुकी थी और जंगल में ही पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक प्रेमी ने बताया है कि पूर्णिमा मंडावी 3 माह के गर्भ से थी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page