DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पर्यावरण के लिए एक प्रयास ऐसा भी- जन्मदिन को दिया एक सकारात्मक और रचनात्मक रूप- किया पौधारोपण

बालोद। ग्राम भरदा डौंडीलोहारा में मनीषा राणा ने अपने जन्मोत्सव कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए तालाब के किनारे तथा ग्राम के शीतला मंदिर के पास 16 फलदार ,फूलदार व छाव वाले पौधे रोपित किए तथा उसके संरक्षण के लिए व्यवस्था की। जिसमें उनका साथ ग्राम सरपंच देव नारायण साहू, उपसरपंच रूमलाल भूआर्य, ग्राम प्रमुख त्रिलोचन लारेंद्र, पंच दिनेश साहू व ग्राम के गणमान्य नागरिक गयाराम साहू और पूनम देशमुख ने दिया। मनीषा राणा ने बताया कि वे राष्ट्रीय सेवा योजना की एक स्वयंसेविका है। राष्ट्रीय सेवा योजना और अपने बड़े बुजुर्गों आदर्शों से हमेशा वे प्रेरणा प्राप्त करती रही है। इसी से वे हमेशा ही कुछ ऐसे कार्य कर लोगों को प्रेरित करती है जो लोगों को प्रेरणा के साथ भविष्य में लाभ और सकारात्मक सोच दे। अतः उन्होंने शुक्रवार 2 जुलाई को अपने जन्मोत्सव को एक रचनात्मक रूप प्रदान किया पौधे रोपित किए।क्योंकि आजकल पर्यावरण में इतना प्रदूषण फैला है कि ऑक्सीजन कम पड़ रही है। पहले बचपन में देखा जाता था बड़े बुजुर्ग वृक्ष बचाते थे। परंतु आज बस कांटे ही जा रहे हैं। ऐसे में हम भावी पीढ़ी को भी जरूरत है कि वृक्षारोपण करें। नहीं तो ना पर्यावरण संतुलित रह पाएगा और ना हमारे छोटे भाई बहन हम से कुछ सीख पाएंगे। इसलिए वृक्ष लगाएं और व्यर्थ के पैसे खर्च कर जन्मदिन मनाने से अच्छा रक्तदान कर किसी निः सहाय की सहायता आदि जैसे कार्य कर नई जिंदगी को सहारा दें। भविष्य सुधार और पर्यावरण संरक्षण करने में सहयोग दें, इसमें ही लाभ है।पौधों के रूप में हमें जीवन और हमारे द्वारा पौधों को जीवन, इस बात को जरूर याद रखें।

You cannot copy content of this page