DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंचायतों में शुरू हुआ पद वृक्षारोपण, सड़कों के किनारे होगी हरियाली, नरेगा से होगी देखभाल

बालोद।शासन द्वारा पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा के तहत नई स्कीम शुरू की गई है। जिसमें पंचायतों को मांग के अनुसार 500 से 1500 तो कहीं-कहीं 2000 तक पौधे शोपीस वितरित किए जा रहे हैं। जिन्हें जगह देख कर सड़कों के किनारे तो बाउंड्री वॉल परिसर में लगाया जाना है। सड़क किनारे लगने वाले पौधों को पद वृक्षारोपण नाम दिया गया है ।जब यह पौधे बड़े होंगे यहां हरियाली होगी और रास्ते हरे-भरे नजर आएंगे। इन पौधों की देखभाल का जिम्मा भी सरकार उठा रही है और मनरेगा के तहत इसकी पूरी व्यवस्था की जा रही है। इस क्रम में ग्राम पंचायत भीमकन्हार में भी पद वृक्षारोपण की शुरुआत की गई । सरपंच पोषण साहू ने बताया कि सड़कों और रास्तों के किनारे 600 और परिसर बाउंड्री वॉल क्षेत्र में 400 पौधे लगाए जाने हैं। इस दौरान जनपद सदस्य खगेश ठाकुर,ग्राम पटेल हिरा ठाकुर, डामन लाल देहारी-शा.हाई से.स्कूल अध्यक्ष,भीखारी राम मलिया,पिलु राम ठाकुर,लीलाधर चन्द्राकर,खरे प्रा.शा.एच.एम,डी.एल.देशलहारे ,और ग्रामीण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page