DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत नशे की वजह से, उनका उदाहरण देकर लोगों को ये संस्था कर रही नशा छोड़ने सचेत

बालोद -इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में बालोद के समस्त स्कूलो के साथ साथ बालोद  के दल्ली चौक व जयस्तंभ चौक में पर जागरूकता अभियान चलाया गया। शाला स्तर पर पूरे जिले में रंगोली,चित्रकला ,व गोष्ठी का आयोजन हुआ। इंडियन रेड क्रॉस के जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार स्वयं राक्षस रूपी शराब का वेशभूषा धारण कर लोगों को शराब से होने वाली हानिया और बीमारियों के संबंध में गाने व नृत्य के माध्यम से समझाने की कोशिश किया।

साथ में रूप नारायण देशमुख व देवेंद्र साहू द्वारा सिगरेट बनकर लोगों को तंबाकू से दूर रहने हेतु प्रेरित कर रहे थे। इस संबंध में विकासखंड डौण्डी प्रभारी श्रीमती शशि कला देशमुख ने कहा अल्कोहल से केवल थोड़ी देर के लिए अच्छा महसूस होता है ,उसके बाद कई दिनों तक कुछ भी अच्छा नहीं लगता इसलिए शराब पीने वाले अच्छा महसूस करने के लिए हमेशा नशा का सहारा लेते हैं। आजकल हर दूसरा इंसान नशा करता है नशा करना है तो अच्छे कार्यों का करो, सफलता का नशा करो ,लोगों को अच्छा रिश्ता बनाने का नशा करो। नशा पूरे समाज को अपनी चपेट में ले रहा है उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा पिछले साल आपने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में पढ़ा होगा उनकी भी मृत्यु  ड्रग्स के कारण ही चली गई। आज नशा युवा वर्ग में काफी देखने को मिल रहा है,स्कूल,. कॉलेज के बच्चे पाउच ,बीड़ी, सिगरेट, शराब, का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करने लगे हैं।नशा युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है. युवा वर्ग अनेक तरह की समस्याओं से पीड़ित है. कैंसर किडनी नपुंसकता जैसी बीमारियां नशे के कारण हो रहा है। भारत के गांव में लोगों की सबसे पहली पसंद गुड़ाखू हो गई है. लोग गुड़ाखू करते हैं जिससे पेट में गोला  बनने का खतरा होता है. यह सभी जाने के बावजूद भी आज लोग शराब तंबाकू अफीम चरस गांजा का अधिक से अधिक सेवन करते हैं। युवा वर्ग नशे में इस तरह फंस चुका है  कि उसका शारीरिक व मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है.. जिससे उसके  सोचने समझने की क्षमता नष्ट हो जाती है ।समस्त प्रकार के कोल्डड्रिंक भी एक प्रकार का टायलेट क्लीनर है. जिसको हम पीते है जो शरीर के लिए पूर्ण रूप से हानिकारक है ।इस रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया है इस जागरूकता रैली में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला के  बच्चों का के साथ साथ युथ रेडक्रास बालोद  व प्राचार्य कन्या स्कूल अरुण साहू का विशेष सहयोग रहा।

बड़ी खबर पढ़ने यहां क्लिक करें

You cannot copy content of this page