DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पढ़ई तुंहर दुआर के दूसरे वर्ष की शुरुआत के अवसर पर राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन आज 12 बजे

रायपुर :- कोरोना लॉकडाउन के दौरान बच्चों का सीखना जारी रखने छ्त्तीसगढ़ शासन ने पढ़ई तुंहर दुआर नामक योजना गत वर्ष प्रारंभ की थी । इस योजना के अंतर्गत बच्चों को सीखने हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार के अवसर सुलभ कराए गए थे । गत वर्ष इस योजना के ऑफलाइन मॉडल को शुरू करने शिक्षकों के विचार आमंत्रित करने 28 जुलाई, 2020 को एक वेबीनार आयोजित किया गया था,जिसमें राज्य के लगभग चालीस हजार से अधिक शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई थी । उनसे प्रमुख सचिव डॉ. अलोक शुक्ला की चर्चा के आधार पर राज्य भर में मोहल्ला कक्षाएं, लाउडस्पीकर स्कूल एवं बुल्टू के बोल कार्यक्रम प्रारंभ किये गए थे । बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि एवं पुरस्कार मिले थे ।
इस कार्यक्रम को स्कूलों के लॉकडाउन की वजह से दूसरे वर्ष भी जारी रखा जाना है । इस हेतु गत वर्ष की भाँति कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व शिक्षकों से विभिन्न नवाचारी आइडियाज साझा किए जाने हैं । इस हेतु दिनांक 27 जून, 2021 को दोपहर 12 बजे से समग्र शिक्षा की ओर से एक वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है । इस वेबीनार में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला एवं सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह जी संबोधित करेंगे और शिक्षकों के नवाचारों के आधार पर आगामी वर्ष के लिए पढ़ई तुंहर दुआर के क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करेंगे । समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों से इस वेबीनार में जुड़ने की अपील की है।

You cannot copy content of this page