DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- बालोद धमतरी सरहद पर सड़क हादसा-अज्ञात ट्रक ने बाइक चालक को लिया चपेट में ,मौत

दादु सिन्हा धमतरी। बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चारामा रोड चिटोद के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जिसमें बाइक सवार को एक अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिसमें मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार रितेश कुमार साहू जुगदेही थाना कुरूद का रहने वाला बताया जा रहा है। अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया और मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल गुरुर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।आगे की करवाई में गुरुर पुलिस जुट गई है।

घटना की अन्य तस्वीरें भी देखिये फोटोग्राफी- ऋषभ पाण्डेय गुरुर

घटना की एक और खबर

You cannot copy content of this page