DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चौपाल में किसानों को मिली बीज उपचार की जानकारी


बालोद ।बालोद जिले के ब्लाक गुण्डरदेही अंतर्गत ग्राम मासुल में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।यहाँ के ग्राम सेवक श्रीमान पंकज दिलेश्वर ने नए धान के बीज व खाद खाद के साथ साथ गोधन योजना के बारे में व जैविक खेती के बारे में गौठान के बारे में जानकारी बताया गया और साथ ही चौपाल में धान के बीज उपचार के बारे में विधिवत करते हुए 10 लीटर पानी में 17 प्रतिशत नमक घोल से बीज उपचार करने संबंधी संम्पूर्ण जानकारी दिया ।
इस अवसर पर रिलायंस फाउन्डेशन के कार्यकर्ता विक्रांत कुमार साहू ने बताया रिलायंस फाउन्डेशन एक टोल फ्री नंबर 18004198800 जारी किया गया है जिसमे आप सभी किसान भाई खेती की उन्नत तकनीको के बारे में जानकारी व मौसम पशुपालन आदि ले सकते है !
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव के पदाधिकारी व ग्रामीण पटेल व गांव के किसान भाई उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page