DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सक्षम सनराइज फाउंडेशन के राष्ट्रीय वेबिनार -10 राज्य के लोग जुड़े, अद्भुत हुनर की मिसाल बालोद की रागिनी की सुनी कहानी उनके शिक्षक विवेक की जुबानी

बालोद। जिले के ग्राम सांकरा की एक दिव्यांग बच्ची कु.रागिनी साहू “miracle of life” (जीवन का चमत्कार) थीम पर “कहानी मुहं जबानी” उनके शिक्षक विवेक धुर्वे( कार वाले गुरुजी)के द्वारा सक्षम सनराइज फाउंडेशन प्रोग्राम के नेशनल वेबिनार में प्रस्तुत किया गया। सनराइज फाउंडेशन सक्षम प्रोग्राम का नेशनल वेबिनार एक विशेष बच्ची के ऊपर आयोजित रहा। जो बचपन से 90% दिव्यांग छात्रा रही है। जो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा, जिला-बालोद की कक्षा 12 वी की छात्रा है। जिसका नाम कु. रागिनी साहू है।जो बचपन से ही होनहार बालिका रही है।सभी चीज़ों में आगे रहती है।पढ़ाई में भी अव्वल रहती है। रागिनी को बचपन से चित्रकला व गायन का शौक रहा है।पढ़ाई के जुनून के चलते आज कक्षा 12 वी तक पहुंच गई। बचपन में आंगनबाड़ी में कक्षा में लेट कर अपनी पढ़ाई की। आज पढ़ाई की जिद ने उसे कक्षा 12 वी तक ला दिया। आज भी विद्यालय में कक्षा में अलग से उसकी कुर्सी लगाई जाती है। विद्यालय के प्राचार्य व सभी शिक्षक व शिक्षिका का रागिनी को मार्गदर्शन मिलता रहता है। जिसके चलते नेशनल लेवल तक वोकल गायन में अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। उसी के चलते विद्यालय के व्याख्याता विवेक धुर्वे जो कि छत्तीसगढ़ शासन के पढ़ई तुंहर दुआर के राज्य स्तरीय ब्लॉग लेखक भी है। इन्होंने रागिनी की कहानी को पढ़ई तुंहर दुआर में हमारे नायक के रूप में इनकी कहानी को लिखा। जिससे प्रभावित होकर जिले के कलेक्टर जनमेजय महोबे व जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर ने विद्यालय में आकर बच्ची को लैपटॉप व मोबाइल भेंट किये। जिससे रागिनी की आगे की पढ़ाई में इन संसाधन का उपयोग कर सके। उसी की कहानी को विद्यालय के श्री धुर्वे ने सनराइज फाउंडेशन सक्षम ग्रुप की राष्ट्रीय समन्वयक कामिनी साहू को बताया। जिसके चलते सनराइज फाउंडेशन ने इस छोटी सी बच्ची की कला को उभारने के लिए एक नेशनल लेवल पर एक वेबिनार आयोजित किया। जिसमें कु.रागिनी साहू को व विद्यालय के व्याख्याता विवेक धुर्वे को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में विवेक धुर्वे के द्वारा पीपीटी के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरीके से इस नेशनल वेबिनार में अपनी प्रस्तुति दी। रागिनी साहू के पूरे संघर्ष की कहानी को बताया गया। शिक्षक विवेक धुर्वे ने इस बच्ची के भविष्य को संवारने के हर संभव प्रयास किया। इस वेबिनार में विवेक धुर्वे का भी परिचय दिया गया व इस कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई के सफर को ऑनलाइन से मोहल्ला कक्षा तक के सफर को सभी के बीच साझा किया गया। इसी के चलते इनके द्वारा किया गया नवाचार कार वाले गुरुजी को भी बताया गया। जिसकी सभी ने तारीफ की । इस वेबिनार में भूतपूर्व मेयर प्रमोद दुबे (चैयरमेन),जिला शिक्षा अधिकारी दंतेवाड़ा राजेश कर्मा , मुंबई की एक्ट्रेस व डांसर गज़ाला सिलावट, कामिनी साहू, अरविंद अग्रवाल, संजय कुमार, लखविंदर सिंह, रेणु रानी, अजय कुमार, अनिशा सिलावट सुरेंद्र दत्त, नंदकुमार सहित कुल 10 राज्यो के को-होस्ट इस वेबिनार में शामिल हुए। कु रागिनी की कहानी को उनके विद्यालय के शिक्षक विवेक धुर्वे के द्वारा सुने व उस बच्ची की बातों को उसकी जुबानी सुने और उसको सभी ने बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी प्रमोद दुबे ने रागिनी के पढ़ाई या किसी भी जरूरत के लिए छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से हर संभव प्रयास करने की बात कही। उनके शिक्षक विवेक धुर्वे को बधाई दी जिन्होंने इस बच्ची को सभी के सामने लाया। अंत में सनराइज फाउंडेशन से अरविंद अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page