DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big Breaking-छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ा ट्रेन हादसा- 5 बच्चे व मां की ट्रेन से कटकर मौत, आरपीएफ जुटी जांच में

भूपेश मांझी,महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 5 बच्चे व एक मां शामिल है। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जो विभत्स है। इसलिए हम उन्हें ज्यादा पोस्ट नहीं कर रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ व स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जांच चल रही है। मृतकों का नाम पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि सभी बेमचा के रहने वाले हैं। आत्महत्या की वजह व विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सुबह लोगों ने पटरी पर लाश बिखरी हुई देखी तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
मृतक सभी एक ही परिवार के हैं और महासमुंद के बेमचा के रहने वाले है। घटना 10 जून यानी आज सुबह ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी की है।बच्चों की उम्र 10 से 15 साल की है।

अपडेट 10 बजे- आगे की जानकारी

पढ़िए आत्महत्या की वजह

मृतकों में पांच लड़कियां और एक महिला शामिल हैं। महिला की उम्र लगभग 45 साल है। जो अपने पति केजराम दारू पीने का आदत से परेशान थी और कल शाम साढ़े सात बजे घर मे खाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गई थी। परिजनों के मुताबिक रातभर तलाश किया लेकिन पुलिस में सूचना नही दी।

ये है मृतकों के नाम

  1. श्रीमती उमा साहू पति केजउ राम साहू उम्र 45 वर्ष
  2. अन्नपूर्णा साहू पिता केजउ साहू उम्र 18 वर्ष
  3. यशोदा साहू पिता -“-उम्र 16 वर्ष
  4. भूमिका साहू पिता -“-उम्र 14 वर्ष
  5. कुमकुम साहू पिता-“”- उम्र 12 वर्ष
  6. तुलसी साहू पिता-“- उम्र 10 वर्ष

You cannot copy content of this page