नो टेंशन – डीएपी खाद को 1800 रुपए में खरीदने वालों को हर बोरी के हिसाब से 600 रु. तक डिफरेंस राशि होगी वापस

दुर्ग/बालोद जिले के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। जिन किसानों ने डीएपी खाद को 1800 रुपए प्रति बोरी खरीदा है उन्हें अब 1200 रुपए के हिसाब से अंतर की राशि लौटाई जाएगी। प्रति बोरी 600 रुपए के हिसाब से किसानों ने जितनी बोरी खरीदी है उतना पैसा खाते में भेजा जाएगा। प्रभावित किसान समितियों में क्लेम कर सकते हैं। समितियां मार्कफेड में प्रकरण बनाकर भेजेगी। वहीं अब समितियों ने डीएपी खाद का वितरण नए रेट से होगा।

जिले के 4200 किसानों को वापस होगी अंतर की राशि
किसानों ने प्रति बोरी 1800 रुपए के हिसाब से खरीदी है। इसी दौरान किसानों ने बढ़े हुए दाम का विरोध किया और केंद्र सरकार ने डीएपी खाद का रेट 1200 रुपए घोषित कर दी। तब तक दुर्ग के 4200 किसानों ने बढ़े दाम पर 2687 मिट्रिक टन डीएपी खाद खरीदी थी। अंतर की राशि वापस होगी।

समितियों में रखे खाद को पुराने दामों पर बेचा जा रहा
नए रेट की घोषणा के बाद भी 1405 मीट्रिक टन डीएपी खाद समितियों के गोदाम में डंप पड़े हुए हैं। इस खाद को पुराने रेट 1800 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से बेचना है लेकिन ऐसे किसानों को अंतर की राशि के लिए प्रकरण बनाएंगे। जो बाद में किसानों के खाते में आएगा। नए रेट डीएपी का नया स्टॉक किया जाएगा।

अंतर की राशि सीधे खाते में जमा होगी…
जो पुराना स्टॉक है उसे पुराने दर पर बेचेंगे। जिन किसानों ने 1800 रुपए के हिसाब से डीएपी खाद खरीदा है और जो अभी पुराना खाद ले जाएंगे। उनके खाते में अंतर की राशि भेजी जाएगी। समितियों के द्वारा मार्कफेड में क्लेम भेजना होगा।
-सचिन भौमिक बघेल, डीएमओ मार्कफेड दुर्ग

You cannot copy content of this page