DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

क्या सच है ये सुसाइड नोट? पति ने लगाई घर पर फांसी जमीन पर लिखा था मैंने उर्मिला(पत्नी) को किसी और के साथ सोया देखा, उसे फांसी की सजा दी जाए, पढ़िए भिलाई की यह अजीबोगरीब घटना, पुलिस जांच बनी पहेली

  • भिलाई। पुरानी भिलाई में एक पति सत्यम कुमार ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जमीन पर सुसाइड नोट मिला है। अनुमान है कि सुसाइड नोट कोयले से लिखा गया है। पर सुसाइड नोट में जो बात लिखी गई है वह अजीबोगरीब है। इसमे सत्यम की पत्नी का नाम उर्मिला के बारे में जिक्र करते हुए लिखा गया है कि मैंने उसे किसी और के साथ सोया देखा था। उसे फांसी की सजा देनी चाहिए। अब यह सुसाइड नोट की उक्त लाइने कितनी सही है, क्या इसे पति ने ही लिखा है, यह जांच का विषय है। पुलिस के लिए भी ये पहेली बन गई है कि पति ने आत्महत्या क्यों की होगी। उसकी पत्नी का नाम उर्मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया जा रहा है। पर सुसाइड नोट का इस तरह का है यह पहला मामला है। उम्दा इलाके में रहने वाले पति सत्यम ने सोमवार रात को सुसाइड कर लिया है और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। लेकिन मृतक ने सुसाइड नोट कागज में नहीं बल्कि जमीन पर लिख कर छोड़ा है। मृतक ने लिखा है कि उसने उर्मिला को किसी और के साथ सोया हुआ देखा है, जिसके चलते वो अपनी जान दे रहा है। उर्मिला को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इलाके में चर्चा है कि युवक ने फांसी लगाने के पहले अपनी पत्नी से विवाद भी किया था, इसके बाद जब उसकी पत्नी घर से बाहर निकली तो उसने फांसी लगा ली। आशंका इस बात की भी है कि सत्यम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है। जिसके चलते ही उसने ये कदम उठाया है। मृतक मूल रूप से जामुल इलाके का रहने वाला है और कामकाज की तलाश में वो भिलाई के उम्दा इलाके में रह रहा था।

You cannot copy content of this page