DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 08 जून को होगा यहां टीकाकरण, देखें लिस्ट

बालोद। कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् जिले में 08 जून 2021 को 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस.के. सोनी ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों को विकासखण्ड बालोद अन्तर्गत महादेव भवन बालोद, विकासखण्ड डौण्डी अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा व बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, शासकीय माध्यमिक शाला देवरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरेगांव व नाहंदा, विकासखण्ड गुण्डरदेही अन्तर्गत शासकीय बालक प्राथमिक शाला गुण्डरदेही, विकासखण्ड गुरूर अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर व शासकीय प्राथमिक शाला कोलिहामार में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम किया जाएगा।
45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का विकासखण्ड बालोद अन्तर्गत टाउन हाल बालोद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाटाबोड़, ज. सांकरा़, पीपरछेड़ी, उपस्वास्थ्य केन्द्र जमरूवा, ग्राम परसदा (ज.), तरौद व खैरतराई, विकासखण्ड डौण्डी अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोटिया, सुरडोंगर, चिखलाकसा, आमाडुला, बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा व शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, शासकीय माध्यमिक शाला देवरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगचुवा, दुबचेरा, नाहंदा व सुरेगांव, विकासखण्ड गुण्डरदेही अन्तर्गत शासकीय कन्या प्राथमिक शाला गुण्डरदेही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरदाकला, खुरसुनी, कुरदी, सांकरी, माहुद बी, बेलौदी, कलंगपुर, रनचिरई, सिरसिदा व गुरेदा, विकासखण्ड गुरूर अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर, बोड़रा, पलारी, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पेण्डरवानी, प्राथमिक शाला कोसागोंदी, प्राथमिक शाला देवकोट, प्राथमिक शाला जेवरतला, ग्राम चिटौद व सोरर में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम किया जाएगा।

You cannot copy content of this page