DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

7 जून को बालोद जिले में 18 व 45 प्लस का होगा टीकाकरण, यहां बनाये गए हैं केन्द्र देखिए लिस्ट

बालोद
कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् 07 जून 2021 को जिला बालोद में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस.के.सोनी ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों को विकासखण्ड बालोद अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लाटाबोड़ व महादेव भवन बालोद, विकासखण्ड डौण्डी अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, पीएचसी घोटिया, सुरडोंगर, चिखलाकसा व बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरेगांव, विकासखण्ड गुण्डरदेही अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरदी, माहुद बी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिदा, विकासखण्ड गुरूर अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर, प्राथमिक शाला कोलिहामार व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम किया जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का विकासखण्ड बालोद अन्तर्गत टाउन हाल बालोद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाटाबोड़, ज. सांकरा़, पीपरछेड़ी, उपस्वास्थ्य केन्द्र जमरूवा, ग्राम भोयनापार, खपरी व बोरी, विकासखण्ड डौण्डी अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, पीएचसी घोटिया, सुरडोंगर, चिखलाकसा, आमाडुला, बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा व शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगचुवा, दुबचेरा, नाहंदा व सुरेगांव, विकासखण्ड गुण्डरदेही अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलंगपुर, रनचिरई, बेलौदी, सांकरी, खुरसुनी, भरदाकला व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरेदा, विकासखण्ड गुरूर अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी, बोड़रा, पुरूर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पेण्डरवानी, ग्राम कोसागोंदी, देवकोट व भोथली में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम किया जाएगा।

You cannot copy content of this page