DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लेडी अलर्ट- जिला अस्पताल बालोद में होती है छेड़खानी, मामला पकड़ाया तो वार्ड ब्वाय ने गलती स्वीकारी, महिलाओं ने मंगवाई सार्वजनिक माफी, बोली अपनों की तरह दूसरों की भी मां-बहन का सम्मान करो, देखे वीडियो

देखिए माफी मांगते वीडियो

बालोद। जिला अस्पताल बालोद में भी अब छेड़खानी होने लगी है। छेड़खानी की यह बड़ी घटना कोई बाहर से आने वाले लोग अंजाम नहीं दे रहे। बल्कि अस्पताल प्रबंधन के ही स्टाफ यह हरकत कर रहे हैं। एक मामला वार्ड ब्वाय द्वारा छेड़खानी करने का सामने आया है हालांकि बाद में इस मामले में वार्ड ब्वाय द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने पर महिलाओं ने थाने में रिपोर्ट नहीं लिखाई व समझौता कराया।

जिसका एक वीडियो भी सामने आया है कि किस तरह महिलाएं उन्हें समझा रही है कि जिस तरह हम अपने घर में अपनी मां बहन को समझते हैं उसी तरह दूसरों की मां बहन को समझें और उन्हें सम्मान दें। सभी स्टाफ व वहां मौजूद मरीजों के परिजनों के बीच वार्ड ब्वॉय ने माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ। इधर जब सुबह मामले की खबर लगी तो भाजपाइयों ने अस्पताल के बाहर पहुंचकर हंगामा भी किया।

पार्षद सरोजिनी डोमन साहू, भाजयुमो नेता अमित चोपड़ा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर सहित अन्य मामले की खबर मिलने के बाद अस्पताल आ धमके और जानकारी एसडीएम को दी गई। पुलिस प्रशासन भी आ पहुंची और मामले की जानकारी लेने लगे। घटना शनिवार की रात की है। जिसका खुलासा सुबह हुआ। अस्पताल में ही भर्ती मरीज के दो महिला परिजन के साथ यह छेड़खानी हुई थी। तो वहीं इस घटना के सामने आने के बाद सीएमएचओ ने वार्ड ब्वाय मोहेंद्र को निलंबित भी कर दिया है और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में अटैच किया है।

You cannot copy content of this page