DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अजब-गजब… मेले में हुई दोस्ती फिर मुलाकातें और प्यार चढ़ा परवान, 16 साल की लड़की को भगा ले गया युवक, रायपुर में छुपाया, अब हुआ गिरफ्तार, गुरुर पुलिस ने भेजा जेल

बालोद/ गुरूर। गुरूर थाना क्षेत्र के एक गांव छेड़िया के रहने वाले एक युवक टकेश्वर ठाकुर को पुलिस ने आज धारा 366, 363, 376 व पॉक्सो एक्ट के आरोप में रिमांड पर जेल भेजा। युवक पर आरोप है कि उसने दूसरे गांव की एक 16 साल की लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था। दरअसल में जब पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। लड़की के परिजनों ने कुछ दिन पहले ही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। उस समय धारा 363 का केस दर्ज था। लड़की का लोकेशन रायपुर में मिला। पुलिस खोजबीन में जुट गई ।इसकी खबर युवक को मिलने के बाद वह घबरा गया और 2 दिन पहले ही वह लड़की को वापस गांव छोड़कर रायपुर चला गया। लड़की के घर आने के बाद पुलिस को लड़के का सही पता भी मिल गया। पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने बताया लगभग डेढ़ साल पहले गुरुर के मेले में दोनों की मुलाकात में हुई थी। दोनों की धीरे-धीरे जान पहचान हो गई, दोस्ती होने लगी और फिर प्यार की शुरुआत हुई। प्यार परवान चढ़ा और चुपके चुपके दोनों मिलने लगे। फिर शादी की बात कर उसे भगा ले गया।

You cannot copy content of this page