DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरसात से पहले बालोद शहर के 4 तालाबों की सुध लेने में जुटा पालिका प्रशासन, देखिये क्या है कार्य योजना?

बालोद। सरोवर धरोहर योजना को सार्थक बनाने के लिए बालोद नगर पालिका प्रशासन इन दिनों बरसात के पहले तालाबों की सुध ले रहा है ताकि समय रहते तालाब की सफाई हो सके और वहां साफ पानी भर सके। इस काम में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा के नेतृत्व सहित नपा अमला जुटा हुआ है और जहां जैसी जरूरत है उस तरह की कार्य योजना बनाकर तालाबों को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहें हैं। ज्ञात हो कि शहर में कुछ तालाब ऐसे भी हैं जिनकी वर्षों से सफाई नहीं हुई थी। पिछले गर्मियों में तालाबों की सफाई चुनाव के चलते अटके थे तो कई जगह गंदगी के चलते वार्ड वासी नहाने में बहुत असुविधा महसूस कर रहे थे। अब आने वाले कुछ महीनों के भीतर वार्ड वासियों को साफ सुथरा का तालाब मिलेगा।

इस क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बुधवार को नगर के चार तालाबों का बरसात पूर्व सफाई के लिए निरीक्षण किया गया। इसमें से दशहरा तालाब को खाली करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान रिठिया तालाब, आमा तालाब और लाला तालाब की भी सफाई की कार्य योजना तैयार करने के लिए नगरपालिका सब इंजीनियर और नगरपालिका के स्वच्छता प्रभारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के सभापति सतीश यादव, जल विभाग के सभापति योगराज भारती, वार्ड 3 के पार्षद मोहन कलिहारी, एल्डरमैन नारायण साहू , पूर्व पार्षद भोलू महाराज, पूर्व एल्डरमैन सुनील मालेकर, प्रमोद यादव सहित पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। वही प्रभावित वार्ड वासियों ने पालिका के इस पहल को सराहा उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द उन्हें निस्तारी में बेहतर सुविधा मिलेगी।

You cannot copy content of this page