DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लॉकडाउन में बंद दुकानों में चोरी, एक साथ तीन दुकानों के टूटे ताले, दो में चोरी, एक में कोशिश

दीपक देवदास, गुरुरगुरुर ब्लॉक के ग्राम कोलिहामार में लॉकडाउन के दौरान तीन दुकानों में चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल में अज्ञात चोर दो दुकान में चोरी करने में कामयाब हो गए। एक दुकान होटल में ताला तोड़ने का प्रयास किए पर कुछ चुरा ना सके तो ही लॉकडाउन में पुलिस पहरे के बीच इस तरह चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति मची हुई है। दरअसल में एक ही जगह स्थित व्यवसायिक कांप्लेक्स के दो दुकानों में हुई है तो एक होटल में चोरी का प्रयास किया गया। दुकानदार विजय गुप्ता निवासी धमतरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सहित स्पेशल स्क्वाड की टीम मामले को सुलझाने में जुटी हुई है व संदिग्धों की तलाश की जा रही है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं पर अब तक कोई सुराग नहीं मिला है चोरी बीती रात को होने का अनुमान है सुबह घटना की जानकारी दुकानदारों को हुई। अभी लॉकडाउन में दुकान भी पूरी तरह से बंद है। लेकिन होम डिलीवरी के नाम से दुकान बीच-बीच में खोली जाती है । ताकि सामान बाहर निकाला जा सके। इसी सिलसिले में विजय गुप्ता नामक दुकानदार अपना सामान लेकर निकले थे दूसरे दिन सुबह आए तो उन्हें चोरी का पता चला इस दौरान उन्होंने पहले दिन हुए बिक्री की सामानों की रकम को ही दुकान में रखा था। जो कि चोरी हो गए थे। सामान चोरी नहीं हुए हैं। सिर्फ नगदी रकम गायब हुए हैं। पड़ोसी के दुकान हनी डेली नीड्स में भी चोरी पड़ी है। जहां से ₹4000 गायब हुए हैं। तो विजय गुप्ता के दुकान से ₹9000 गायब हुए। गुरुर पुलिस ने लगभग ₹13000 चोरी का आकलन किया है। वहीं इस चोरी से पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पूरी सरगर्मी के साथ चोर की तलाश की जा रही है। मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे ही हुई चोरी से चोरों के बुलंद हौसले का अंदाजा लगाया जा सकता है तो वही इस चोरी से अन्य दुकानदार भी दहशत में है क्योंकि लगातार लॉकडाउन में दुकानें बंद है और इसी बंद का चोर भी फायदा उठाने लग गए हैं।

व्यापारी का ये कहना
विजय गुप्ता निवासी श्रीवास्तव कालोनी धमतरी ने बताया ग्राम कोलिहामार स्कूल कांप्लेक्स में मेरा विजय गुप्ता किराना स्टोर्स के नाम से दुकान है, जिसका मैं धमतरी से प्रतिदिन आना जाना करके संचालन करता हूं। वर्तमान में बालोद जिला में लॉकडाउन होने से होम डिलवरी ऑडर मिलने पर घर-घर जाकर सामान छोडता हूं। 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक होम डिलवरी करने पश्चात बिक्री रकम करीबन 9,000/- रू0 को गल्ला में रखकर गल्ला एवं दुकान में ताला लगाकर अपने घर धमतरी चला गया था। 22 अप्रैल को सुबह 7 बजे अपने दुकान आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था।अंदर जाकर देखा तो गल्ला का ताला खुला हुआ तथा उसमें रखे नगदी रकम करीब 9,000/- रू0 नही था। बाहर निकल कर देखा तो मेरे बगल के हनी डेलीनिडस दुकान का भी ताला टूटा था। थोडी देर बाद हनी डेलीनिडस के दुकान संचालक मनोज कुमार महामल्ला आये। देखे तो उनके दुकान अंदर गल्ला में रखे नगदी रकम करीबन 4,000/- रूपये नही था। कोई अज्ञात चोर द्वारा 21-22 अप्रैल के दरम्यानी रात्रि में दुकान का ताला तोड कर दुकान अंदर गल्ला में रखे जुमला नगदी रकम करीबन 13,000/- रूपये को चोरी कर ले गया था।

You cannot copy content of this page