DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नहीं चलेगी लापरवाही – कोविड-19 हाॅस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटरों में आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर ने दिए अफसरों को निर्देश, बीपीएल श्रेणी के कोरोना संक्रमित मरीजों को निःशुल्क मिलेगी पल्स आक्सीमीटर

बालोद– कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में कोविड-19 हाॅस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटरों में आवश्यक व्यवस्था बनाए रखें। आॅक्सीजन सिलेण्डर, पर्याप्त दवाईयाॅ, पल्स आॅक्सीमीटर सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्हेांने कहा कि कोविड हाॅस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटरों में अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित है, जिसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो। कोविड-19 हाॅस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटरों में भर्ती मरीजों को दी जाने वाली भोजन गुणवत्तापूर्ण हो।

बीपीएल परिवार को निशुल्क आक्सीमीटर

उन्होंने पल्स आॅक्सीमीटर की उपलब्धता की जानकारी ली तथा बीपीएल श्रेणी के कोरोना संक्रमित मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वस्थ होने के उपरांत उनसे आॅक्सीमीटर वापस लिया जाए, ताकि अन्य मरीजों को आॅक्सीमीटर उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से कंटेनमंेट क्षेत्र एवं जहाॅ अधिक संख्या में मरीज होम आइसोलेशन मे रह रहे हो, वहाॅ पहुॅचकर लोगों का काउंसलिंग कर उन्हें आवश्यक परामर्श दें। उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट में पर्याप्त मेडिसिन, आॅक्सीमीटर सहित अन्य जाॅच उपकरण उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन दैनिक व्यवहार में लाने जागरूक करें।

दल्ली में तैयार हो रहा केयर सेंटर

कलेक्टर ने दल्लीराजहरा में तैयार किए जा रहे कोविड केयर सेंटर की भी जानकारी ली और आवश्यक मूलभूत सुविधाएॅ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में कोविड-19 की जाॅच व टीकाकरण की प्रगति की भी जानकारी ली।

अब तक कितने लोग लगा चुके टीका

जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के एक लाख 72 हजार 26 व्यक्तियों के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक एक लाख 30 हजार 825 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 76.05 प्रतिशत है। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी श्री अभिषेक दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. भूमिका वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page