DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नारी नेतृत्व की मिसाल- कभी बालोद कॉलेज में राजनीति शास्त्र की अतिथि व्याख्याता रही, अब कन्या बालोद कॉलेज की बनी पहली जनभागीदारी अध्यक्ष, जानिए पल्लवी के बारे में

बालोद। कन्या महाविद्यालय बालोद के लिए जनभागीदारी अध्यक्ष की पहली नियुक्ति हुई है। विधायक संगीता सिन्हा की अनुशंसा पर कन्या बालोद कॉलेज में जन भागीदारी की पहली अध्यक्ष बालोद शहर की पल्लवी टावरी को मनोनीत किया गया है इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि पल्लवी टावरी बालोद शहर में नारी नेतृत्व की मिसाल मानी जाती है। जो गोविंद इंडेन गैस एजेंसी की संचालिका भी हैं और अलग-अलग सामाजिक संगठन तक में भी उनकी सक्रियता रहती है। वह महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करती है। बालोद शहर की जेसी रेट विंग की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वहीं उन्हें महेश्वरी समाज में भी अध्यक्ष बनने का अवसर प्राप्त हो चुका है। पल्लवी टावरी ने इस नियुक्ति पर कहा कि छात्राओं को बेहतर से बेहतर शिक्षा सुविधा इस कॉलेज में मिले इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगी। फिलहाल तो कॉलेज शुरू नहीं हो पाया है। भवन चयन हुआ है। नया सत्र शुरू होना है। कोरोना संकट के बाद शासन से जैसा भी निर्देश प्राप्त होता है इस पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि बालोद शहर में कन्या कॉलेज बहुप्रतीक्षित मांग थी। जो पूरी हुई है और यह मेरे लिए भी गौरव का क्षण है कि जनभागीदारी की पहली अध्यक्ष के रूप में वह यहां की नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बालोद के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में वह 2 से 3 साल तक राजनीति शास्त्र की अतिथि व्याख्याता भी रही। जहां वह छात्र छात्राओं को पढ़ाती थी। कॉलेज में दर्ज संख्या अधिक होने व परीक्षा के समय बैठने में होने वाली दिक्कत को देखते हुए व दूर दराज से आने वाली छात्राओं को देखकर उन्हें यहां कन्या कॉलेज खोले जाने की जरूरत भी महसूस होती थी और आज कन्या कॉलेज भी खुलने जा रहा है। जिसकी भी जनभागीदारी अध्यक्ष बनी है। उनके लिए एक अद्भुत क्षण है। अब खास तौर से बेटियों को उच्च शिक्षा में कोई परेशानी नही आएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बालोद विधानसभा की विधायक संगीता सिन्हा की अनुशंसा पर शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बालोद के लिए आगामी दो शिक्षण सत्रों हेतु श्रीमती पल्लवी टावरी को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है ।
उल्लेखनीय है की गोविन्द इण्डेन की प्रोपराइटर पल्लवी टावरी पूर्व में भी सामाजिक चेतना से जुड़ी रहीं है तथा पर्यावरण, स्वास्थ्य व शैक्षणिक विषयों पर उन्होंने कई सामाजिक कार्य किये हैं । जिसके कारण ही उन्हें ये अहम जिम्मेदारी दी गई।
श्रीमती टावरी की इस नियुक्ति पर शैक्षणिक जगत की सभी छात्र छात्राओं व अध्यापकों में हर्ष व्याप्त है तथा पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित हसमुख टुवानी, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष स्वरूप राठी, डॉ प्रदीप जैन, राइसमिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनभाई पटेल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ताराचंद सांखला, राजकुमार टुवानी,
ऐश्वर्य विमल महिश्वर, संजय दुबे , मोहनजी नाहटा, समीर गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, संजय चौधरी, प्रो. राजकुमार जैन, डॉ राहुल अग्रवाल, गिरधर काबरा, डॉ चेतना महिश्वर , श्रवण टावरी, रमा चौधरी, डॉ प्रीति अग्रवाल, रजनी वर्मा, धर्मेंद्र टावरी, त्रिश्ला जैन, परमेश्वर राठी, हेमंत अग्रवाल, प्रेमा काबरा, दानेश्वर तापड़िया, रजनी टुवानी, अरुण काबरा , तरुण राठी, प्रमोद पंपालिया ने हर्ष जताया।

You cannot copy content of this page