DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीखिए इस बच्चे से- जब बच्चे को शाबाशी देने लगे बालोद के थाना प्रभारी गैंदसिंह ठाकुर, आखिर इस वायरल तस्वीर की क्या है कहानी?

बालोद। यह तस्वीर बालोद शहर के एक वार्ड की है। जहां पर जब थाना प्रभारी गैंदसिंह ठाकुर निरीक्षण के लिए निकले थे कि कहीं कोई बिना मास्क के तो नहीं घूम रहा है। मास्क ना पहनने वालों पर लगातार कार्यवाही भी जारी है। ऐसे में जब निरीक्षण के दौरान एक घर से अचानक एक बच्चा बाहर निकला तो उन्हें मास्क पहना देखकर थाना प्रभारी खुश हुए और उन्हें शाबाशी देने लगे। उनके इस शाबासी का उद्देश्य था कि इस छोटे से बच्चे की जागरूकता से सभी को सीख लेनी चाहिए और हमें मास्क पहनना चाहिए। पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूरी है। यह तस्वीर आज दिनभर सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है और लोग इस नादान बच्चे की बड़ो जैसी जागरूकता की सराहना कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page