DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक विदाई ऐसी भी- ग्राम बडगांव के दो जवान चले देश की सेवा में, कंधे पर बैठाकर जवानों को ग्रामीणों ने घुमाया गांव में

बालोद। लोहारा ब्लाक के ग्राम बड़गांव के बीएसएफ में चयनित 2 जवान की गौरवपूर्ण विदाई हुई। ग्राम बड़गांव में बीएसएफ में चयनित जवान देवेंद्र पटेल एवं कुलेश्वर निषाद का विदाई समारोह रखा गया। जिसमें गांव के लोग एवं जनप्रतिनिधियो ने पूरे हर्षोल्लास के साथ दोनों जवानों का कर्मक्षेत्र के लिए विदाई दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच, ग्राम प्रमुख, ग्रामपटेल एवं समस्त ग्रामवासियों एवं युवा साथियों ने पूरे गर्मजोशी से विदाई समारोह में भाग लिया।


दोंनो जवानों के विदाई के दौरान सभी माताओं की आँखे नम रही। वही दूसरी ओर इस गर्व के पल में सभी युवाओं को उत्साह पूर्ण विदाई दिया| दोनो को कंधे पर बैठाकर देशभक्ति नारे व तिरंगे के साथ गांव भ्रमण कराया गया। दोनों जवान गांव के ही सरकारी स्कूल में शिक्षा प्राप्त किये है। निरंतर सभी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेते रहते थे ,इसलिए उनकी मेहनत रंग लाई देवेंद्र पटेल अपने बुवा और फूफा बेद लाल पटेल के यहाँ बड़गांव में ही रहते हैं। देवेंद्र पटेल ग्राम के प्रिंस स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान भी रहे। निरंतर 5 सालों से निरंतर कठिन परिश्रम कर रहे थे। कुलेश्वर निषाद के घर उनकी माँ ने उनका पालन पोषण किया। बेटे को देश की सेवा में अपने आशीर्वाद एवं ममता भरी नम आंखों से विदाई दिया।


इसमे खास बात यह रही कि 6 माह पूर्व गए थलसेना के जवान द्रोण रावटे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में भाग लिया। पूरा गांव भारत माता की जयकार से गूँजता रहा। सच मे यह दृश्य बहुत ही अद्भुत था। पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा था। एक तरफ आँखे नम थी तो दूसरी तरफ गर्व से भरा हुआ था। सभी ने इनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page