गुरुर। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जिले के 119679 किसान लाभान्वित हुए हैं। इस योजना के तहत कुल 4 किस्तों में 338 करोड़ 81 लाख से ₹37 हजार की राशि किसानों के खातों में ऑनलाइन डाली गई है। बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने भूपेश सरकार के कामों को जमकर सराहा है. उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में पैसे भेजने की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के पहले ही किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी का वादा किया था. जिसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना तहत पूरा किया जा रहा है. योजना की चौथी किस्त जारी कर सरकार किसानों से किया वादा पूरा कर दिया है. श्रीमती सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस सरकार हमेशा किसानों के हित में काम करती है. प्रदेश स्तर पर किसान न्याय योजना के तहत चौथी किस्त जारी हो गई. 18 लाख 26 हजार किसानों को 1104.27 करोड़ रुपये दिए गए हैं. बालोद जिले के 1 लाख 19 हजार 679 किसानों को न्याय योजना का लाभ मिला है. जिले के किसानों को 338 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है. विधायक ने बताया कि यह राशि 2019-20 में की गई धान खरीदी के एवज में जारी की गई है. जिसका भुगतान 2021 में किया गया है. 2020-21 में खरीदे गए धान के एवज में भी छत्तीसगढ़ सरकार न्याय योजना की राशि किसानों को जारी करेगी.
किसान हित में काम कर रही सरकार
विधायक संगीता ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है. केंद्र सरकार कई तरह से इस योजना को बंद करने और रोकने का भी प्रयास किया. बावजूद इसके कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में फैसले लिए. अन्य प्रदेशों की तुलना में छत्तीसगढ़ के किसान अधिक समृद्ध हुए हैं. जबकि केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसानों के हित में को ठोस फैसला नहीं लिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विगत दिनों प्रदेश के 18 लाख 43 हजार किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के रूप में एक हजार 104 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया। इसी प्रकार प्रमाणित बीज उत्पादक 4777 किसानों को तीन किश्तों में 23 करोड़ 62 लाख रुपये तथा गन्ना उत्पादक 34 हजार 292 किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन और आदान सहायता के रूप में 74 करोड़ 24 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
इस प्रकार धान उत्पादक किसानों की चौथी किश्त की राशि मिलाकर, प्रमाणिक बीज उत्पादक किसानों और गन्ना उत्पादक किसानों को 5702 करोड़ 13 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। इस राशि में से अब तक किसानों को 4597 करोड़ 86 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को प्रदेश के प्रमुख फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने के उद्देश्य से किसानों को कृषि आदान सहायता राशि प्रदाय करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है।
योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम में धान के साथ-साथ 13 अन्य फसलों मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कुटकी, रागी तथा रबी में गन्ना फसल को शामिल किया गया है। योजना का आंशिक क्रियान्वयन खरीफ 2019 से किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ 2019 में धान फसल लगाने वाले कृषकों को सहकारी समिति के माध्यम से उपार्जित रकबा के आधार पर अधिकतम राशि 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि सीधे बैंक खाते में किश्तों में भुगतान किया जा रहा है।
विधायक संगीता सिन्हा ने कहा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 9.54 लाख सीमांत कृषक, 5.60 लाख लघु कृषक एवं 3.21 लाख दीर्घ कृषक सहित कुल 18.38 लाख किसानों को आदान सहायता राशि तीन किश्तों में 4,500 करोड़ रुपये तथा प्रमाणित बीज उत्पादक 4,777 कृषकों को तीन किश्तों का 23.62 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस प्रकार तीन किश्तों में कुल 18.43 लाख कृषकों को 4523.62 करोड़ का भुगतान किया जा चुका था।
चौथी एवं अंतिम किश्त में 1104.27 करोड़ रुपये का भुगतान विगत दिनों किया गया। इस योजना में किसानों को प्रथम किश्त 21 मई 2020 को 1500 करोड़ रुपये, द्वितीय किश्त 20 अगस्त 2020 को 1500 करोड़ रुपये, तृतीय किश्त एक नवम्बर 2020 को 1500 करोड़ रुपये, बीज उत्पादक कृषकों को 23.62 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चतुर्थ किश्त के रूप में 21 मार्च 2021 को किसानों को 1104.27 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चतुर्थ किश्त की राशि और प्रमाणित बीज उत्पादक किसानों को दी जाने वाली राशि मिलाकर किसानों को कुल 5 हजार 627 करोड़ 89 लाख रुपये का भुगतान किया गया। गन्ना फसल उत्पादक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत गन्ना फसल के लिए पेराई वर्ष 2019-20 में सहकारी कारखाना द्वारा क्रय गन्ना की मात्रा के आधार पर एफआरपी राशि 261 प्रति क्विंटल के अतिरिक्त प्रोत्साहन एवं आदान सहायता राशि कुल 93.75 रुपये प्रति क्विंटल कुल 355 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 34,292 कृषकों को राशि 74 करोड़ 24 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
गन्ना फसल उत्पादक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत गन्ना फसल के लिए पेराई वर्ष 2019-20 में सहकारी कारखाना द्वारा क्रय गन्ना की मात्रा के आधार पर एफआरपी राशि 261 प्रति क्विंटल के अतिरिक्त प्रोत्साहन एवं आदान सहायता राशि कुल 93.75 रुपये प्रति क्विंटल कुल 355 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 34,292 कृषकों को राशि 74 करोड़ 24 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
