DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक तरफ कोरोना तो धमतरी के विवेकानंद वार्ड के अटल आवास में डायरिया का प्रकोप,15 लोग बीमार,तीन की हालत गंभीर

दादू सिन्हा धमतरी / धमतरी शहर के विवेकानंद वार्ड स्थित अटल आवास में डायरिया ने दस्तक दे दी है.यंहा रहने वाले करीब 15 लोगो को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन फानन में पहुंची.अटल आवास में रहने वाले करीब 15 लोग डायरिया के चपेट में है.जबकि तीन लोगो की हालत गंभीर जिन्हे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कई शहरों में कोरोना का कहर लगातार जारी है.इस बीच धमतरी के विवेकानंद वार्ड स्थित अटल आवास में डायरिया ने पांव पासर ली है.बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले को बीती रात 15 लोगों को उल्टी-दस्त हो रही है.इनमें से तीन लोगों की हालत नाजुक है,जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वार्ड पार्षद सुशीला तिवारी सहित अटल आवास के निवासियों ने बताया कि पीने के पाईप लाईन में लिकेज है.जिसके चलते सुलभ शौचालय का गंदा पानी पाईप के माध्यम से घरो तक पहुंच रही है.फिलहाल डायरिया फैलने की सुचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी घरो का सर्वे कर ओआरएस और क्लोरिन की दवाई बांट रहे है और पाइप लाइन को सुधार लिया गया है ।

You cannot copy content of this page