DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- 932 लोगों का लिया गया सैंपल, आज मिले 99 केस, एक संयोग ये भी- जितने मरीज मिलें उतने ही आज ठीक हुए, देखिये आंकड़ा पहुंचा कहाँ तक?

बालोद जिला। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब राज्य सरकार के निर्देश पर सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। आज बालोद जिले में 932 कोरोना जांच किया गया। जिसमें 99 लोग कोरोना के शिकार पाए गए हैं। अब तक रिकार्ड के मुताबिक 36000 से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। जिसमें अब तक कुल 3168 मरीज कोरोना के शिकार पाए जा चुके हैं। आज की स्थिति में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं पूर्व के आंकड़ों में 17 मौत बताई जा रही है। एक संयोग ये भी है कि आज जितने मरीज मिले उतने ही स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी हुई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बालोद द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक आज के 99 मरीज में बालोद में16 डौंडी में 32, डौंडीलोहारा में 20 व गुंडरदेही में 24, गुरूर में 7 मरीज मिले हैं। वहीं वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 737है। आज 99 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। घर पर रहकर 314 मरीज उपचार करवा रहे हैं।

You cannot copy content of this page