DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला दिवस पर विधायक के बोल- महिलाओं का जीवन आज भी संघर्षमय पर इसी संघर्षशीलता के कारण महिलाएं बढ़ती है आगे

बालोद/गुरुर। आज 8 मार्च को पूरा विश्व महिलाओं के सम्मान में महिला दिवस मना रहा है। इस मौके पर विधायक संगीता सिन्हा ने भी विधानसभा की महिलाओं के सम्मान में कहा है कि महिलाओं की तुलना धरती माता से की जाती है। इसके पीछे उनकी संघर्ष शीलता, सहनशीलता और धैर्यता ही एक बड़ी कारण है। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं का जीवन संघर्षमय रहता है। चाहे वह राजनीतिक क्षेत्र हो, परिवारिक क्षेत्र या सामाजिक या कोई भी क्षेत्र। पर इसी संघर्षशीलता के कारण महिलाएं आगे भी बढ़ती है। महिलाओं के कई रूप हैं। इस दुनिया में नारी सबसे सुंदर रुप है। सबसे खूबसूरत कृति है। जो कभी मां, बेटी, बहन सहित कई रूपों में नजर आती है। नारी हर तरह की जिम्मेदारी निभाते हैं।

उक्त बातें विधायक संगीता सिन्हा ने गुरुर में आयोजित ब्रह्मकुमारी के महिला दिवस कार्यक्रम में भी कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं कड़ी से कड़ी मेहनत करें और मुकाम हासिल करें। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुट जाए। उन्होंने कहा की जिस चीज को बड़ी शिद्दत से चाहते हैं उसे मिलाने के लिए फिर कायनात भी जुट जाती है। इस तरह महिलाएं अगर किसी चीज को ठान ले तो वह उसे हासिल हो ही जाती है।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुरुर में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा के अलावा जिला सहकारी बैंक के लेखापाल श्रीमती वानखेड़े, पार्षद अनुसूया धुर्वे, उप सेवा केंद्र गुरुर की बहन ब्रह्मा कुमारी चंद्र प्रभा सहित संस्था से जुड़ी अन्य माताएं व बहन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page