DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देखिये आज विश्व महिला दिवस पर क्या कहना है सीएम भूपेश व महिला मंत्री अनिला भेड़िया का? महिलाओं के नाम ये है संदेश

रायपुर/बालोद – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि देश, प्रदेश और समाज में महिलाओं के उत्थान के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को स्वालम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है, जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। श्री बघेल ने कहा है कि एक महिला के समर्थ बनने से पूरा परिवार आगे बढ़ता है परिवार से समाज और समाज से देश प्रदेश की उन्नति प्रभावित होती है इसलिए हमें परिवार की आधारशिला को मजबूत बनाना है जिसका सकारात्मक प्रभाव निश्चित ही आने वाले समय में दिखाई देगा। 

अनिला भेड़िया

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्रीमती भेंडि़या ने कहा है कि विश्व महिला दिवस महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा और हौसला देता है। नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है।  महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं काबिल और मेहनती हैं। राज्य सरकार इन महिलाओं को सामाजिक और अर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। श्रीमती भेंडि़या ने आह्वान किया है कि बेटों के समान बेटियों को भी आगे पढ़ने-बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध कराएं तभी हम एक मजबूत और विकसित समाज की कल्पना को साकार कर पाएंगे। 

You cannot copy content of this page